Sunday, 26 November 2017

प्याज टमाटर और हुआ महंगा , लोगो ने कहा काफी मुश्किल से हो पा रहा गुजारा .

                   
अंबाला - एक बार फिर से प्याज व टमाटर के दाम आसमान छु रहे हैं ,जिसके कारण प्याज टमाटर आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है। प्याज टमाटर खरीदने वाले जहाँ इस महंगाई से परेशान हैं वहीँ बेचने वाले भी इसकी मार झेल रहे हैं। जानकारों का कहना है कि प्याज टमाटर कभी इस सीजन में इतना महंगा नही देखा गया।

           कोई भी सब्जी बनानी हो तो उसमे स्वाद बढ़ाने के लिए प्याज व टमाटर का इस्तेमाल जरुर होता है ,लेकिन इन दिनों प्याज व टमाटर के दाम इतने बढ़ गये हैं कि तड़का लगाना काफी मुश्किल और बेस्वाद हो गया है। अंबाला की मंडी में टमाटर 70 से 80 रूपए प्रति किलो बिक रहा है तो प्याज 60 रूपए प्रति किलो तक बिक रहा है। लोगो का कहना है कि प्याज व टमाटर वो हमेशा 1 किलो या उससे ज्यादा ही खरीदते रहे हैं लेकिन इन दिनों 200 से 250 ग्राम में गुजारा चला रहे हैं। महिलाओ का कहना है कि इस महंगाई से उनकी रसोई का बजट बिगड़ रहा है। 



              महंगे प्याज ने जहाँ लोगो की आँखों से आंसू निकलवा दिए हैं तो वहीं टमाटर सहित अन्य सब्जियां भी महंगी बिक रही है। इस वक्त गोभी बाजार में 40 तो मटर 50 रुपय किलो और शिमला मिर्च 60 , गाजर 40 रूपए तक बिक रहे हैं। महंगे टमाटर व प्याज से सब्जी बेचने वालो को भी काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है क्यूंकि जितना सामान वो खरीदते हैं उतना बिक नही पाता। सब्जी बेचने वालो का कहना है कि वो सालो से सब्जी बेचने का काम कर रहे हैं लेकिन कभी प्याज टमाटर इस सीजन में इतना महंगा नही देखा।

               प्याज टमाटर के थोक विक्रेताओ का कहना है कि प्याज टमाटर के दाम बढने के कारण दोनों की फसल का कम होना है। प्याज व टमाटर की खेती पर बारिश का असर रहा है जिस वजह से कम हुई और अब डिमांड ज्यादा होने की वजह से प्याज और टमाटर के दाम आसमान छु रहे हैं। जानकारों का कहना है कि जैसे धीरे धीरे प्याज टमाटर के दाम बढ़े हैं वैसे ही 20 से 30 दिन के अंदर धीरे धीरे प्याज टमाटर के दाम कम होंगे।

No comments:

Post a Comment

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...