अपनी मांगो को लेकर NHM कर्मचारी 2 दिन की सांकेतिक हड़ताल पर चले गये हैं। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने वायदा करने के बाद भी उनकी मांग को पूरा नही किया। इसलिए उन्हें हड़ताल पर जाना पड़ा है यदि सरकार नही मानी तो हड़ताल आगे बढाई जा सकती है। कर्मचारियों का कहना है कि इस बार विज साहिब की सख्ती भी नही चलेगी।
नेशनल मिशन हेल्थ कर्मचारी उन्हें पक्का किये जाने व समान काम समान वेतन की मांग को लेकर 2 दिन की सांकेतिक हड़ताल पर चले गये हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से जरूरी स्वास्थ्य सेवाओ पर इसका सीधा असर पड़ेगा। NHM कर्मचारियों के पास इमरजेंसी सेवाओ से लेकर कंप्यूटर आपरेटिंग तक के काम है। आज कर्मचारी काम पर नही गये और जमकर सरकार के विरोध में नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार के द्वारा वायदा करने के बाद भी उनकी मांगे पूरी नही की गयी। जिसके चलते उन्हें मांगे मनवाने के लिए हड़ताल पर आना पड़ा। कर्मचारियों ने साफ़ कहा है कि सरकार 2 दिन में ठोस फैंसला लेती है तो ठीक अन्यथा यह हड़ताल आगे भी बढ़ सकती है।
पिछली बार 12 दिन की हड़ताल के बाद स्वास्थ्य मंत्री की सख्ती व कमेटी द्वारा मांग पर विचार के आदेशो के बाद NHM कर्मचारियों ने हड़ताल वापिस ले ली थी लेकिन इस बार कर्मचारियों के तेवर तल्ख लग रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा है कि इस बार विज साहिब की सख्ती के बाद भी कर्मचारी डटे रहेंगे। दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए व्यापक प्रबंध करने की बात कही है लेकिन एमरजेंसी सेवाओ पर हड़ताल का असर जरुर पड़ेगा।
No comments:
Post a Comment