हरियाणा में NHM कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है। आज कर्मचारियों ने एमरजेंसी सेवाओ की ड्यूटी छोड़ दी है। आज भी कर्मचारी हड़ताल पर उसी तरीके से डटे हुए हैं। कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कर्मचारियों से बातचीत के लिए अधिकारीयों की ड्यूटी लगाई गयी है बातचीत से मसले का हल निकाला जायेगा।
प्रदेश में NHM कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओ पर लगातार असर पड़ने लगा है कर्मचारियों ने एमरजेंसी सेवाओ पर सेवाएँ देना बंद कर दिया है जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग कच्चे कर्मचारीयों की मदद ले जैसे तैसे सेवाएँ दे रहा है। हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि सरकार की तरफ से कोई बड़ी पहल नही हुई जिसके कारण उन्हें हड़ताल को आगे बढ़ाना पड़ा अब उन्होंने एमरजेंसी सेवाएँ देना बंद कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार को इस और ध्यान देना चाहिए।
NHM कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य विभाग को दो चार होना पड़ रहा है। एम्बुलेंस सेवा पर बाहर से ड्राईवर हायर किये जा रहे हैं व इमरजेंसी सेवाओ पर जैसे तैसे काम चलाया जा रहा है।
NHM कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का कहना है कि कर्मचारियों के प्रति उनका सहानुभूति भरा रवैया है उनकी मांगो पर हमने काम किया है लेकिन पक्का करना हमारे हाथ में नही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हड़ताल खत्म करवाने को लेकर अधिकारीयों की जिम्मेवारी लगाई गयी है। विज ने उम्मीद जताई है कि बातचीत कर रहे हैं आज हड़ताल खत्म हो जानी चाहिए।
No comments:
Post a Comment