इनेलो को लगेगा झटका
अंबाला शहर -
बुधवार को अंबाला शहर स्थित मैड राजपूत धर्मशाला में इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक समाज सेवी देवेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए देवेन्द्र वर्मा ने बताया कि वे व उनका परिवार पिछले सन् 1996 से इनेलो पार्टी से जुड़े हुए है, लेकिन हरियाणा में इनेलो का कुछ भी जनाधार दिखाई नही दे रहा है ओर न ही इनेलो
हरियाणा में पूरी तरह एक्टिव नजर आ रही है। जिसके चलते उन्होंने अपने समर्थकों के साथ एक बैठक की ओर इनेलो छोडऩे का निर्णय लिया गया। देवेन्द्र वर्मा ने बताया कि वे आगामी दस मार्च को अंबाला शहर में प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर का अंबाला शहर में पहुंचने पर अपने सैकडों
साईकिल सवार समर्थकों सहित साईकिल यात्रा का अंबाला शहर मैड राजपूत धर्मशाला के समीप नौरंगराय तालाब पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत करेंगे ओर यात्रा में शामिल होकर मुख्य बाजारों से होते हुए प्रेममंदिर के समीप पहुंचकर आयोजित की गई जनसभा को संबोधित करेंगे ओर वही देवेन्द्र वर्मा अपने हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी ज्वाईंन करेंगे। इस अवसर पर एडवोकेट मिथुन वर्मा, हन्नी रैना, मनोज शर्मा, राकेश वर्मा, नरेश शर्मा, भूपिंद्र वर्मा, दलेर सिंह, अशोक कुमार, जोगिंद्र वर्मा जिन्दू, स्वर्ण कुमार, सुखदेवराज, गौरव
जांगड, राजेश सैनी, मिकल शर्मा, अरुण कुमार वालिया, विनोद कुमार, लीला राम, प्रेमचंद, रमेश कुमार प्रजापत, कृपाल सिंह, विनोद कुमार, रतनलाल, आशीष शर्मा, हन्नी राणा, राजेंद्र वर्मा, संजय घेल, मोहन लाल शर्मा, प्रवेश सैनी, निखिल सैनी, ललित सैनी, अमित सैनी, अनिल शर्मा, गौरव शर्मा, केशव शर्मा, हरिओम, हरभजन सिंह धीमान, गौरव, राजेंद्र नंबरदार, मोहन लाल,
राजकुमार मिस्त्री, विजय कुमार, अशोक अग्रवाल पप्पू, विनय वर्मा, अश्विनी कुमार, गौरव पूरी, दीपक पूरी, सुनील शर्मा, रेवती रमन, सौरभ राणा, आदि मौजूद रहे।
इनेलो को लगेगा करारा झटका
देवेन्द्र वर्मा ने कहा कि वे पिछले 1996 से ट्रेड मुलाजिम यूनियन होलसेल क्लॉथ मार्किट अंबाला शहर के चेयरमैन है ओर जिसके लगभग हजारों मैंबर है, स्वर्णकार संघ जिला अंबाला के प्रवकता, व्यापार मंडल अंबाला के उपाध्यक्ष है। सर्राफा ट्रैडिंग एसोसिएशन अंबाला शहर के एकजिक्यूटिव मैंबर है ओर अन्य सस्थाओं से जुड़े हुए है। जिसके चलते उनके साथ सभी यूनियन समर्थन
मिलने की संभावना है। इसके चलते इनेलो को अंबाला में जोरदार झटका लगेगा। क्योंकि देवन्द्र वर्मा की पत्नी सुनीता वर्मा 2013 में इनेलो की टिकट पर वार्ड नंबर 6 से चुनाव लड़ चुकी है। जनरल वार्ड होने के बावजूद भी सुनीता वर्मा को हजारों वोटें मिली थी।
No comments:
Post a Comment