गौ तस्करी करने वाले तस्करी के लिए नित नए तरीके खोजे जा रहे हैं। कभी किसी नामी कम्पनी का लेबल ट्रक पर लगाकर मवेशियों को बार्डर पार ले जाया जाता है तो कभी एयर कंडीशनर ट्रकों में इन्हें भरकर तस्करी होती है। ऐसा ही एक मामला अंबाला में देखने को मिला। जहां बन्द बॉडी के एक एयर कंडीशन कंटेनर ट्रक में बैलों को वध के लिए पंजाब से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। पर इनकी चालाकी अंबाला में पकड़ी गई जहां चंडीगढ़ हाईवे पर ये कथित गौ तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। फरार होने की कोशिश में ट्रक चालक ने कई वाहनों को टक्कर भी मार दी। ने इन पर केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गौ तस्करी के नेटवर्क को क्रेक करने में अंबाला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने बन्द बॉडी के एक एसी ट्रक को पकड़ा है जिसमें 6 जिंदा बैल मिले हैं। गौ सेवक दल के प्रधान जगदेव का कहना है कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब की ओर से एक बन्द बॉडी वाले एसी ट्रक में डालकर कुछ मवेशियों को यूपी ले जाया जा रहा है। बलदेव नगर पुलिस थाने के इसकी सोचना दी और पुलिस ने ट्रक की धरपकड़ के लिए फील्डिंग लगा दी। बताया जा रहा है कि जब यह ट्रक चंडीगढ़- अंबाला हाइवे पर पहुँचा और इसके चालक को पुलिस और गौ सेवकों ने रुकने का ईशारा दिया तो इसने रुकने की बजाय गाड़ी के एक्सीलेटर पर पांव दबाकर गाड़ी दौड़ा दी। रफ्तार के नशे मे चूर ट्रक चालक ने कई गाड़ियों को भी टक्कर मार दी। परन्तु कुछ दूर भागने पर यह पकड़ा गया। जब कंटेनर को खोलकर चेक किया तो इसमें 6 जिंदा बैल मिले जिन्हें देखभाल के लिए गए गौशाला में लाया गया है।
पुलिस ने गौ सेवकों की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक और उसके साथी के खिलाफ कड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बलदेव नगर थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर रजनीश यादव खुद मौके पर पहुंचे और आरोपियों से पूछताछ की। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पंजाब की ओर से बैलों से भरा हुआ एक ट्रक अंबाला की ओर आ रहा जिसे पुलिस ने नाकाबंदी करके पकड़ा और आरोपियों को भी पकड़ लिया गया है। इन आरोपियों पर सख्त कानूनी धाराओं के तहत केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बैलों को देखभाल के लिए गौशाला में भेज दिया गया है।
No comments:
Post a Comment