Friday, 25 May 2018

अंबाला सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म लड्डू बांटें ।

           हरियाणा में पिछले 16 दिन से अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे सफाई कर्मचारियों की हड़ताल गुरुवार शाम के समय सरकार से बातचीत के बाद संपन्न हुई। जिसके बाद शुक्रवार सुबह अंबाला सिटी नगर निगम कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवेंद्र वर्मा ने जगतगुरु पंचानंद महाराज का पहुंचने पर फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया ओर उनसे आशीर्वाद लिया। इसके बाद देवेंद्र वर्मा ने  सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर लड्डू बांटे। इस दौरान देवेंद्र वर्मा ने कहा कि कांग्रेस हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर द्वारा सरकार को दी गई चेतावनी ओर राज्यपाल को सौंपा गए ज्ञापन के बाद भाजपा सरकार पर दबाव पडऩे के चलते सफाई कर्मचारियों की मांगे मानने पर मजबूर होना पड़ा। देवेंद्र वर्मा ने सफाई कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि जरुरत पडऩे पर हमेशा कांग्रेस पार्टी कर्मचारियों के साथ खड़ी है। प्रधान प्रदीप मचल ने कहा कि देवेंद्र वर्मा व कांग्रेस पार्टी जिस तरह से इतनी भयंकर गर्मी में कांग्रेस पार्टी की तरफ से देवेंद्र वर्मा सफाई कर्मचारियों के साथ हड़ताल में शामिल होते रहे है। इसके लिए पूरा सफाई कर्मचारी कांग्रेस पार्टी व देवेंद्र वर्मा का आभार जताता है। इसके पश्चात सफाई कर्मचारियों ने रोड शो निकाला। इस अवसर पर एडवोकेट मिथुन वर्मा, भूपेंद्र कुमार दुर्गानगर, अशोक प्रधान, प्रवेश सैनी, किरपाल सिंह, राजेश वर्मा, अरुण वालिया, शिवांश, लीलाराम, धर्मवीर, वीशु सूरी,लखन आदि मौजूद रहे।


                                            शहर में निकाला विजय जलूस :



No comments:

Post a Comment

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...