पड़ोसी को गोलियों से छलनी करके मौत के घाट उतारने का आरोपी दबंग कांग्रेसी नेता चढ़ा पुलिस के हत्थे, पुलिस ने किया राउंड अप, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस, कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल करेगी पुलिस।
दिन दिहाड़े पड़ोसी युवक को गोलियों से छलनी करके मौत के घाट उतारने वाले दबंग कांग्रेसी नेता को पुलिस ने काबू कर लिया है। बता दें कि अम्बाला के तोपखाना बाजार के रहने वाले विजय शर्मा ने अपने पड़ोस में रहने वाले संदीप गोयल नामक युवक को गली में ही सरेआम गोलियों से भून डाला। हत्या की यह वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई जो पुलिस के हाथ लगा बड़ा सबूत है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने वारदात के बाद कैंट सदर थाने में जाकर खुद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। अम्बाला कैंट के डीएसपी सुरेश कौशिक ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी विजय शर्मा को गिरफ्तार करके उस पर हत्या और उसके परिवार के कई लोगों पर केस दर्ज कर दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल और अन्य हथियार बरामद करेगी।

No comments:
Post a Comment