Sunday, 6 May 2018

अंबाला पुरानी रंजिश के चलते शख्स की गोली मारकर हत्या , CCTV में कैद हुई तस्वीरे .

     पुरानी रंजिश के चलते तोपखाना में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई । आरोपी विजय शर्मा गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गया । गोली लगने से संदीप गोयल को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी सुरेश कौशिक , सदर थाना प्रभारी और सीआईए अधिकारी मौके पर जांच में जुटी। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। हत्या की यह सारी घटना CCTV कैमरा में रिकार्ड हो गयी।

     अंबाला कैंट के आर्मी एरिया में स्थित तोपखाना बाजार के रिहायशी इलाके में आज सुबह पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई और आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है। मौके की वारदात वही लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। मृतक संदीप गोयल के परिजनों का आरोप है कि उनके चाचा संदीप गोयल सुबह घर से निकले ही थे कि गोलियां चलने की आवाज आई। जिस पर परिवार जैसे ही बाहर निकले तो संदीप गोयल खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे और विजय शर्मा और उसका परिवार मौके पर मौजूद था, इसके बाद वह फरार हो गए । उन्होंने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी और घायल संदीप गोयल को लेकर सिविल अस्पताल में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । मृतक के परिजनों का आरोप है कि पहले भी कई बार इस बारे पुलिस को सूचना दी गई लेकिन पुलिस यदि त्वरित कार्यवाही करती तो यह हादसा टल सकता था । वही उनका कहना है कि कांग्रेसी नेता विजय शर्मा व उसका परिवार कई बार उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां भी दे चुका है। जो उन्होंने आज कर दिखाया। मृतक के पड़ोसी का कहना है कि उन्हें गाली गोलियों की आवाज सुनकर जैसे ही वह बाहर आए तो संदीप गोयल खून से लथपथ जमीन पर गिरे हुए थे।  जिन्हें लेकर वह सिविल अस्पताल पहुंचे उनका कहना है कि विजय शर्मा गोयल परिवार की पुरानी रंजिश चल रही है जिसकी वजह से ही यह हादसा हुआ है।

     वही सूचना मिलते ही डीएसपी सुरेश कौशिक सदर थाना प्रभारी विजय कुमार और सीआईए-दो प्रभारी कुलभूषण शर्मा दलबल सहित मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज भी ली गई है। जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। DSP का कहना है कि उन्हें गोयल परिवार की तरफ से शिकायत मिली है और उस पर भी कार्रवाई कर रहे हैं । अभी मामले में विस्तार से कुछ नहीं कहा जा सकता ।  विजय कुमार शर्मा पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है । अभी जांच जारी है । सीसीटीवी फुटेज और गहन जांच के बाद भी बाकी तथ्य सामने आ सकते हैं। फिलहाल हत्या के मामले में कार्रवाई जारी है।

No comments:

Post a Comment

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...