Sunday, 13 May 2018

अंबाला में भाजपा पार्षद ने मुंडन करवा दर्ज करवाया HSSC में ब्राह्मण समाज को लेकर पूछे गए सवाल का विरोध , अनिल विज ने कहा ऐसी गलती करने वालो को नोकरी में ही नही रहना चाहिए ।

      हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जेई की परीक्षा में ब्राह्मणों पर पूछे गए विवादित सवाल का जिन्न सरकार का पीछा छोड़ता नहीं दिख रहा। प्रश्न पत्र तैयार करने वालों समेत इस विवादित प्रश्न पत्र को हरी झंडी देने वाले अधिकारियों पर ब्राह्मण समाज ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इसी रोष स्वरूप अंबाला में ब्राह्मण समाज के लोगों ने बड़ा रोष प्रदर्शन किया। कैबिनेट मंत्री अनिल विज को ज्ञापन देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। खास बात ये रही कि अंबाला कैंटोनमेंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष और भाजपा पार्षद सुरेंद्र तिवारी ने मुंडन करवाकर विरोध दर्ज करवाया। 



          हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा के प्रश्न पत्र में ब्राह्मणों पर पूछे गए विवादित सवाल के रोष स्वरूप ब्राह्मण समाज के लोग अंबाला में सड़कों पर उतरे और अपना रोष व्यक्त किया। रोष स्वरूप कैंटोनमेंट बोर्ड के भाजपा पार्षद सुरेंद्र तिवारी ने मुंडन करवाया जिसके बाद कार्रवाई न होने पर ब्राह्मणों ने आगे भी सामूहिक मुंडन की चेतावनी भी दी। इसके बाद ब्राह्मण समाज के लोग कैबिनेट मंत्री अनिल विज से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपकर गलत प्रश्न पत्र तैयार करने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की। ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि चेयरमैन समेत तमाम दोषियों पर सरकार कार्रवाई करे। यदि सरकार ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की तो ब्राह्मण समाज बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएगा।




       ब्राह्मणों से ज्ञापन लेने के बाद कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि जिसने भी ब्राह्मणों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है उस पर सख्त से सख़्त कार्रवाई की जाएगी।  जिसने भी ऐसा गलत प्रश्न पत्र तैयार किया है मेरे हिसाब से उसे नौकरी में नहीं रहना चाहिए। आयोग के चेयरमैन ने एग्जामिनर और चीफ एग्जामिनर को नोटिस देकर जवाब मांगा है। जवाब आते ही दोषियों पर कार्रवाई कर दी जाएगी। सरकार ब्राह्मण समाज के साथ है।

No comments:

Post a Comment

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...