जम्मू के गुरेज सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए विक्रमजीत के परिजनों से मिलने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचे। इस दौरान उनके साथ वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला भी पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विक्रमजीत की तस्वीर को नमन कर परिवार से बातचीत की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कहा कि विक्रमजीत की शहादत पर नाज है उन्हें इस गांव के लोगो पर भी नाज है क्यूंकि 250 से ज्यादा जवान यहाँ के फौज में है।
शहीद की तस्वीर को नमन करते मुख्यमंत्री :
हरियाणा के मुख्यमंत्री आज तेपला के शहीद विक्रमजीत के घर पहुंचे और विक्रमजीत की शहादत पर परिवार से मिल संवेदना प्रकट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिवार से बातचीत कर गांव के बारे में भी जानकारी ली। क्यूंकि इस गांव के 250 से ज्यादा युवा आज भी बहर्तीय सेना में देश की रक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री इसके बाद मिडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें विक्रमजीत की शहादत पर नाज है उन्हें इस गांव के लोगो पर भी नाज है क्यूंकि 250 से ज्यादा जवान यहाँ के फौज में है। उन्होंने कहा सहायता राशि पहले ही परिवार को दे दी गयी है साथ ही शहीद की पत्नी को योग्यता अनुसार नौकरी दी जाएगी। परिवार की जो भी जरूरत होगी उसे पूरा किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा साहा से तेपला रोड़ बनाया जा रहा है जिसको शहीद विक्रमजीत के नाम पर किया जायेगा।





No comments:
Post a Comment