पंचकूला सेक्टर पांच स्थित होटल सिराज-2 में देव मानव सेवा ट्रस्ट राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के तत्वावधान में जय हिंद अवार्ड 2018 आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यातिथि के रुप में श्री हिन्दू तख्त के धर्माधीश, काली माता मंदिर पटियाला, मां कामख्या देवी पीठ के पीठाधीश जगतगुरु पंचानंद गिरी महाराज व गेस्ट ऑफ ऑनर के रुप में समाजसेवी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवेंद्र वर्मा व उनकी धर्मपत्नी सुनीता वर्मा ने शिरकत की। जगत गुरु पंचानन्द गिरी महाराज ने कार्यक्रम में समाज सेवा करने वाले देश भर की 50 हस्तियों को मंच द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पंचानंद गिरी महाराज ने कहा कि आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में माता-पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार, देश की संस्कृति और धर्म की रक्षा का ज्ञान भी दें। इस दौरान उपस्थिति को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवेंद्र वर्मा ने कहा कि आज के बच्चों को भारत की संस्कृति और धर्म का पूर्ण ज्ञान नहीं है। जिसके चलते हमारा धर्म लुप्त होता जा रहा है। आज देश के बच्चों को धर्म का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। अगर हम लोग अपने धर्म की रक्षा करने में कामयाब हो जाते है तो किसी की हिम्मत नहीं जो हमारे देश की तरफ आंख उठा कर देख सके। उन्होंने कहा कि भारत देश ऋषि-मुनियों, देवी-देवताओं की धरा है। इतिहास गवाह है जब भी देश पर संकट आया तो ऋषि-मुनियों और देवी-देवताओं ने अपना धर्म को सर्वप्रिय समझा और शस्त्र तक उठा लिए। उन्होंने उपस्थित लोगों से आहवान किया कि वे अपने बच्चों को अच्छे संस्कारों के साथ धर्म का ज्ञान देना शुरू कर देंगे तो हमारा देश अपने आप सुरक्षित हो जाएगा। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवेंद्र वर्मा व उनकी धर्मपत्नी सुनीता वर्मा द्वारा किए जाने वाले समाजसेवी कार्यों की सराहना करते हुए श्री हिन्दू तख्त के धर्माधीश, काली माता मंदिर पटियाला, मां कामख्या देवी पीठ के पीठाधीश जगतगुरु पंचानंद गिरी महाराज ने स्मृति चिन्ह भेटकर सम्मानित किया। जिसके पश्चात देवेंद्र वर्मा ने अन्य समाजसेवियों को प्रशंसा पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
Monday, 3 September 2018
आज के बच्चों को भारत की संस्कृति और धर्म का पूर्ण ज्ञान नहीं: देवेंद्र वर्मा ।

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।
अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...
-
हरियाणा की पहली महिला ट्रेन ड्राइवर बीमार सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की भेंट चढ़ गईं । इस खामी का खामियाजा रेलवे की एक महिला ट्रेन...
-
पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कार-बाईक यात्रा चंडीगढ़ कांग्रेस मुख्यालय से दिल्ली तक रवाना हुई । इस ...
-
हरियाणा जन चेतना पार्टी अध्यक्ष एंव पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा मानसरोवर यात्रा से निकलने से पूर्व अंबाला पहु...

No comments:
Post a Comment