दिल्ली में फैले सफेद जहर को लेकर दिल्ली और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की बैठक पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज का बड़ा बयान सामने आया है । विज ने कहा कि सारी प्रदूषित हवाएं आखिर दिल्ली ही क्यों जाती हैं । हरियाणा पंजाब में मात्र 10 - 15 दिन जलने वाली पराली अगर प्रदूषण का कारण होता तो सबसे पहले चंडीगढ़ प्रदूषित होता , दिल्ली तो पूरा साल प्रदूषित रहता है । केजरीवाल दिल्ली में ही ढूंढे प्रदूषण का कारण । पंजाब में केजरीवाल के वर्कर सरे आम पराली कों आग के हवाले कर रहे हैं ।
दिल्ली में फैली स्मॉग की सफेद चादर और लगातार वायुमंडल में फैल रहे प्रदूषण रूपी जहर को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की बैठक को लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज का बयान सामने आया है । विज ने कहा की पराली तो मात्र 10 दिन के लिए जलाई जाती है , लेकिन दिल्ली में सारा साल प्रदूषण रहता है । उसके लिए कौन जिम्मेवार है ? क्या कर रही है दिल्ली में सरकार ? विज ने केजरी सरकार पर आरोप लगाया कि और दिल्ली में बैठ कर कहते हैं की प्रदूषण के लिए हरियाणा दोषी है , क्योंकि किसान पराली जलाते हैं । लेकिन पंजाब में इनकी पार्टी के वर्कर खड़े होकर सरे आम पराली जलाते हैं । विज ने कहा कि केजरीवाल की दो मुहाँ बात ठीक नहीं , विज यहीं नहीं रुके उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि ये सारी धुएं वाली हवाएं दिल्ली ही क्यों जाती हैं , दिल्ली को ही पॉल्युट क्यों करती हैं । चंडीगढ़ पंजाब हरियाणा के बीच मे हैं वह कभी प्रदूषित नहीं हुआ क्योंकि अगर पराली ही कारण होता तो पंजाब हरियाणा के बीच मे आने वाला चंडीगढ़ सबसे पहले प्रदूषित होता । विज ने केजरीवाल को मशवरा दिया कि अगर वह दिल्ली के लोगों को साफ सुथरी हवा दिलाना चाहते हैं तो वह दिल्ली में ही प्रदूषण का कारण ढूंढे ।
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा केजरीवाल को प्रदूषण के मामले में बातचीत के लिए समय ना देने को कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने गलत बताया । विज ने कहा कि यह गलत है बातचीत करने का समय देना चाहिये , मिल बैठ कर बातचीत करने में कोई नुकसान नहीं हैं ।
Great news
ReplyDelete