Sunday, 19 November 2017

अंबाला में अशोक तंवर की रैली का हुआ स्वागत ।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के मुखिया अशोक तंवर चंडीगढ़ से दिल्ली तक पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्म शताब्दी दिवस पर सम्मान यात्रा लेकर निकले हैं। तंवर बाइक पर बाकायदा हेलमेट पहनकर इस यात्रा का नेतृत्व करते हुए लोगों को ट्रैफिक नियमों की पालना का पाठ पढ़ा रहे हैं। पंजाब सीमा से  यात्रा के अम्बाला में दाखिल होने पर कार्यकर्ताओं ने डॉ अशोक अशोक तंवर का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद तंवर ने पत्रकारों से बातचीत की।


           
 देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 100 वे जन्म जयंती को कांग्रेस बड़ी धूम धाम से मना रही है। इसी कड़ी में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर अपने दलबल के साथ दिल्ली कूच पर निकले हैं जहां वह शक्ति स्थल पर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यात्रा का समापन करेंगे। अशोक तंवर ने अपने सम्बोधन में कहा कि पूरी दुनिया इंदिरा गांधी की दिलेरी और उनकी राजनीतिक सूझबूझ का लोहा मानती है जिसके चलते विरोधियों ने भी उन्हें दुर्गा की संज्ञा दी है।

                    वहीं राई के विधायक जयतीर्थ दहिया द्वारा हुड्डा को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने की मांग पर आलाकमान को लिखे गए पत्र पर बोलते अशोक तंवर ने चुप्पी साधते हुए कुछ भी कहने से मना कर दिया। और कहा कि आज वह इंदिरा गांधी को सम्मान देने के लिए निकले हैं। इंदिरा गांधी के राज में देश में मजबूत सरकार थी पर अब  भाजपा के राज में देश में मजबूर सरकार है। 



               कांग्रेस नेता शशि थरूर के राजपूतों पर दिए गए विवादित बयान पर बोलते हुए तंवर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने में यकीन नही करती। यदि पद्मावती फ़िल्म में कोई खामी है तो उस हटा देना चाहिए। 

           कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा देश को बांटने का काम कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल गीत पर उठाए गए सवाल पर बोलते हुए अशोक तंवर ने कहा कि अनिल विज को इतिहास का ज्ञान नही है। विज ने इतिहास को पढा नही या फिर वो इतिहास को तोड़ना मरोड़ना चाहते हैं। गाने का तात्पर्य इतना है कि हमें सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए। अगर ऐसा ही है तो अनिल विज गुजरात मे जाकर गांधी का विरोध क्यों नही करते। तंवर ने आरोप लगाया कि विज केवल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए ऐसे बयान देते रहते हैं जिससे उन्हें परहेज करना चाहिए और इतिहास की जानकारी लेनी चाहिए जो वो आरएसएस की पाठशाला में नही सीख सकते इसके लिए उन्हें किसी दूसरी पाठशाला में जाना पड़ेगा।

No comments:

Post a Comment

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...