हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक खेमका द्वारा वाड्रा लैंड डील में संलिप्त हरियाणा के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के के खंडेलवाल की रेरा में शीर्ष पद पर नियुक्ति पर दिए गए ट्वीट को अनिल विज का समर्थन , कहा सर्च कमेटी को नहीं पास करना चाहिए था विवादित नाम। दूसरी तरफ हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा इस सवाल का जवाब नही दे पाए।
वाड्रा लैंड डील का खुलासा करने वाले हरियाणा कैडर के वरिष्ठ और ईमानदार छवि वाले आईएएस अधिकारी अशोक खेमका का एक तड़कता भड़कता ट्वीट रियल एस्टेट रेगुलेटर में हुई IAS अधिकारी की नियुक्ति के बाद सामने आया है जिसमें उन्होंने इशारों ही इशारों में उन्होंने इन अधिकारियों समेत सरकार को भी घेरने का प्रयास किया है। इस बारे में जब कैबिनेट मंत्री अनिल विज से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर उनका अभिप्राय रेरा से है तो इस बारे में एक सर्च कमेटी बनाई गई थी और उस सर्च कमेटी ने दो दो अधिकारियों के नाम सुझाए थे। विज ने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को उन दो दो नामों में से ही किसी एक एक को सेलेक्ट करना था। ये नियुक्तियां सर्च कमेटी द्वारा सुझाए गए नामों के आधार पर ही हुई हैं।
रियल एस्टेट रेगुलेटर में आईएस अधिकारी की नियुक्ति पर अशोक खेमका द्वारा सोशल मीडिया पर फोड़े गए ट्विटर बम पर बोलते हुए विज ने कहा कि यदि किसी भी अधिकारी की विवाद में संलिप्तता थी तो सर्च कमेटी को उसका नाम क्लियर नही करना चाहिए था।
वहीं शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा से जब खेमका के ट्वीट पर सवाल किया गया तो राम बिलास शर्मा इसका कोई जवाब नही दे सके और बिना कुछ कहे खेमका जी कहते हुए आगे बढ़ गये और कुछ नही कहा।


No comments:
Post a Comment