Friday, 24 November 2017

अंबाला लड़की ने घर में सीरियल देखते हुए रहस्यमयी स्थितियों में लगाया फंदा , पुलिस ने शुरू की जाँच .

                 
अंबाला कैंट के रेजिमेंट बाजार में एक लड़की ने घर में एक सीरियल देखते हुए फंदा लगा आत्महत्या कर ली। परिवार का कहना है कि घर में किसी तरह की कोई बात नही हुई न ही किसी तरीके की कोई परेशानी थी लड़की ने टीवी पर सीरियल देखते हुए न जाने कोई एक्ट किया या किया उसकी फंदे पर लटकने से मौत हो गयी। लड़की एम ए बीएड तक पढ़ी थी ऐसे में लड़की ऐसी गलती कैसे कर सकती है सवाल खड़े होते हैं।

                अंबाला में एक लड़की के द्वारा सीरियल देखते हुए घर में ही आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लड़की घर के कमरे में ही कोई सीरियल देख रही थी उसके बाद उसके मन में क्या ख्याल आया और उसने अचानक पंखे से फंदा लगा आत्महत्या कर ली। लड़की के परिजनों ने पुलिस को बताया कि घर में न कोई परेशानी थी और न ही लड़की किसी बात को लेकर चिंतित थी। उन्होंने बताया कि दीपा कमरे कोई सीरियल देख रही थी अचानक उसे क्या सुझा या उसने कोई एक्ट करने की कोशिश की उसकी फंदे से लटकने से मौत हो गयी। परिवार का कहना है कि बेड और पंखे में ज्यादा ऊँचाई भी नही है। 

            दीपा के आत्महत्या की सुचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन शुरू की। पुलिस को कोई सुसाईड नही मिला। बताया जा रहा है कि जब दीपा ने आत्महत्या की उस वक्त घर में उसकी छोटी बहन व माँ ही मौजूद थी। फ़िलहाल पुलिस कका कहना है कि मामले की जाँच की जा रही है। 

No comments:

Post a Comment

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...