अपनी मांगो को लेकर हरियाणा रोड़वेज कर्मचारियों ने रोडवेज डिपो में सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर सरकार के विरोध में नारेबाजी की। कर्मचारियों का आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशो के बाद पक्के किये 8200 कर्मचारियों को सरकार ने दोबारा कच्चा करने का काम किया व मुनाफे वाले रूट को घाटे के रूट बता कर बंद करने का काम किया जा रहा है। जिसके विरोध में धरना दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक सरकार उनकी मांगे पूरी नही की तो हरियाणा व रोडवेज में शांति नही रहेगी।
हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी एक बार फिर हरियाणा सरकार से खफा है। जिसको लेकर कर्मचारी फिर से सरकार के खिलाफ लामबंद हो गये है। अपनी 2 मांगो को मनवाने के लिए प्रदेश में कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया व जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि पक्के कर्मचारियों को सरकार ने फिर से कच्चा करने का काम किया है जिसे लेकर कर्मचारी नाराज है। साथ ही फायदे वाले रूटों को घाटे वाले रूट बताकर बंद करने के काम किया जा रहा है जिसे बंद नही करने दिया जायेगा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक सरकार उनकी मांगे पूरी नही की तो हरियाणा व रोडवेज में शांति नही रहेगी।
No comments:
Post a Comment