Thursday, 23 November 2017

अंबाला हरियाणा का सक्षम युवाओं से संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा यह सहायता है रोजगार नही यह किसी का राइट नही ।

            हरियाणा का सक्षम युवाओं से संवाद कार्यक्रम
की शुरुआत हरियाणा के अंबाला से हुई। जहाँ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने युवाओ से सीधा संवाद किया। इस दौरान युवाओ ने भी खुलकर अपनी बाते मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जहाँ मुख्यमंत्री ने सामने आई समस्याओ को तुरंत निपटाने के लिए अधिकारीयों से कहा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रोजगार नही है यह सहायता है ताकि युवा सक्षम हो सके।

             हरियाणा का सक्षम युवाओं से संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत सक्षम युवाओं से सीएम मनोहर लाल ने पहला सीधा संवाद किया। उन्होंने युवाओं से रोजगार बारे सीधे सवाल किए और सक्षम युवाओं के कुछ तीखे सवालो के सहनषीलता से जवाब भी दिए। सीएम का मुख्य लक्ष्य पढ़े-लिखे युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार देने के साथ उन्हें रोजगार के विभिन्न ट्रेनिंग के माध्यम से ट्रेंड करना भी है। जिससे वे अपना रोजगार प्राप्त करके आजीविका चला सके। सीएम से स्पष्ट किया की वे सभी को सरकारी नौकरी नही दे सकते लेकिन मुख्य लक्ष्य बेरोजगारों को तरह तरह की तकनीकी मदद देकर ट्रेंड करना है। उन्होंने कहा वे किसी को मुफ्त में पैसे नही दे सकते लेकिन ट्रेनिंग देकर रोजगार लायक बनाने की प्राथमिकता रहेगी। वे हर युवा को एक महीने के 480 घंटों में से 100 घंटे रोजगार देने की सरकार की मंशा है। 

                 आज सीधे संवाद में 15 युवाओ ने हिस्सा लिया व मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओ का निपटान भी किया व उन्हें सब बाते साफ़ भी कि यह कार्यक्रम किसी का राईट नही है इसे रोजगार न मान करके इसे सहायता माना जाए ताकि युवा सक्षम हो सके व जब तक उन्हें उनकी काबिलियत की नौकरी नही मिल जाती तब तक उनकी सहायता की जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा युवाओ ने दिक्कते रखी थी कि लडकियों को गांव में अकेले सर्वे के लिए जाना पड़ता है तो सुरक्षा के हिसाब से उन्हें 2 - 2 के गुट में भेजा जाए व कुछ को नौकरी उनके क्षेत्र से दूर दी गयी है उन्हें ठीक करने के लिए कह दिया गया है।  मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत प्रदेशभर के 50 हजार बच्चो ने रजिस्टर्ड किया है तो हर  जगह जाकर सीधा संवाद करेंगे। 

                   हरियाणा के अंबाला में युवा संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने पहुंचे अंबाला में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का प्रद्युमन मामले में बयान सामने आया है । पत्रकारों द्वारा हरियाणा पुलिस द्वारा बेक़सूर बस कंडक्टर को बुरी तरह प्रताड़ित किये जाने के सवाल पर प्रदेश के मुखिया मनोहर खट्टर ने कहा कि इस मामले में सारी जांच चल रही है , जांच के बाद जो भी दोषी व्यक्ति सामने आएगा निश्चित रूप से उसे दंडित किया जाएगा । 

No comments:

Post a Comment

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...