Monday, 20 November 2017

अंबाला नगर निगम ने लोगो को भेजे गारबेज उठान के हजारो के बिल , लोगो ने कहा नही देंगे बिल .

               
अंबाला नगर निगम ने लोगो को डोर टू डोर कलेक्शन के नाम पर हजारों का बिल थमा दिया है। जब इसे शुरू किया गया था तो लोगो को बताया गया था कि यह पूरी तरह निशुल्क है लेकिन अचानक हजारो के बिल आने से लोग प्रशासन से काफी खफा है। नगर निगम अधिकारीयों का कहना है कि यह बिल चुकाना होगा वहीं निगम के मेयर ने स्पष्ट किया कि यह निगम की गलती है लोग सिर्फ 1 साल का ही बिल दे। 

              अंबाला नगर निगम शहर की व्यवस्था को आज तक सुधार नही पाया नाही अंबाला में निगम के शहरों वाली कोई व्यवस्था है। निगम ने अंबाला में OYE अंबाला यानी ओपन युअर आईज अंबाला नाम से जागरूकता अभियान भी चलाया जिसके नाम लाखो उड़ा दिए गये मगर शहर आज भी गंदगी से अटा है। अपने घोटालो और काम के रवैये को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाला अंबाला नगर निगम इस बार फिर चर्चा में है। इस बार लोगो को 2 साल के इकटठा गारबेज के बिल दे दिए गये हैं। जिससे लोग निगम से काफी नाराज है लोगो का कहना है कि जब यह शुरू किया गया था तो कहा गया था कि डोर टू डोर फ्री में है लोग अपना कूड़ा बाहर न फेंके कर्मचारियों को दे लेकिन ज्यादातर कर्मचारी कूड़ा लेने नही आते उन्होंने निजी तौर पर कूड़ा प्रबन्धन के लिए कर्मचारी लगा रखे हैं जिन्हें अपने पास से पैसे देते हैं तो निगम को पैसे किस बात के दे। लोगो को 2 साल के बिल में 36 सो रूपए से लेकर 4 हजार रूपए तक के बिल भेजे गये हैं लोगो ने साफ़ कहा कि वह यह बिल नही भरेंगे। 



          इसको लेकर वार्ड पार्षद चित्रा सरवारा ने कहा कि लोगो को 1 साल का ही बिल भेजा जाना चाहिए था क्यूंकि हाउस की मीटिंग में यह तय हो गया था लेकिन निगम ने लोगो को जो बिल भेजे है वो ठीक नही है। दूसरी तरफ नगर निगम के मेयर रमेश मल ने कहा कि डस्टबिन बांटे जाने के काम पूरा नही हो सका लोगो को 1 साल का बिल भेजना तय हुआ था यह सरकार की गलती है लोग 1 साल का ही बिल भरे। 

            इतने समय में न तो अंबाला के हालात बदले और नाही निगम अधिकारी किये वायदे पूरे कर पाए। शहर को साफ सुथरा रखने के लिए डस्टबिन बांटे जाने थे वो भी बिच अधर में हैं। जिनके भरोसे हरियाणा सरकार चल रही है वे सरकार की न्यैया डुबोने में कोई कसर नही छोड़ रहे। शहर में गंदगी और आवारा जानवरों पर निगम शिकंजा नही कस सका और बाते आज भी बड़ी बड़ी बड़ी है। नगर निगम कमिश्नर से इस सब को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा लोगो पर किसी कैंपेन के चर्जिस नही थोपे गये है शहर की गंदगी पर सवाल देने से निगम कमिश्नर बचते रहे और कैमरा बंद करने की सलाह देते रहे और कहा कि उनकी नजर में स्थिति में सुधार हुए है। 

       इस मामले पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि अधिकारीयों को बुलाकर पूछा जायेगा कि जब एक साल बिल भेजना पास हुआ था तो 2 साल अबिल क्यूँ भेजा गया।  विज ने कहा नगर निगम पर कांग्रेस का कब्जा है यह लोग क्या पास करते हैं क्या भेजते हैं इनको पता है इस पूरे मामले का पता करवाया जायेगा। 

No comments:

Post a Comment

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...