अंबाला में प्रभु प्रेमी संघ द्वारा हनुमान उपासना का आयोजन किया गया जिसे दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव के रूप में मनाया गया जिसमे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल , कैबिनेट मंत्री अनिल विज , राज्यमंत्री नायब सैनी मौजूद रहे। इस मौके प्रभु प्रेम प्रेमी संघ के संचालक आचार्य स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज ने प्रभु प्रेम पुरम आश्रम में लगातार रामायण का पथ किया जाता है उसकी गणना की गयी तो 108 पथ हो चुके हैं जिस मौके संतो को आगमन करवा कर संत सम्मेलन करवाया गया है।
इस दौरान प्रभु प्रेम प्रेमी संघ के संचालक आचार्य स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि आश्रम में 2 दिनों तक महोत्सव का आयोजन किया जायेगा कल अभिनेत्री हेमा मालिनी परिवार सहित यहाँ पहुंचेगी और वो नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगी। आचार्य स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज ने कहा प्रभु प्रेम पुरम आश्रम में हर वक्त रामायण का पाठ किया जाता है यहाँ 24 घंटे पाठ चलता रहता है।
अंबाला प्रभु प्रेम पुरम आश्रम में हनुमान उपासना आयोजन के मौके संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजन मे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व कैबिनेट मंत्री अनिल विज व राज्यमंत्री नायब सैनी भी मौजूद रहे। प्रभु प्रेमी संघ में हर वर्ष इस तरह के महोत्सव का आयोजन किया जाता है। 2 दिवसीय उत्सव के पहले दिन आयोजित संत सम्मलेन में मुख्यमंत्री ने हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राज सत्ता , धर्म सत्ता व परिवार सत्ता पर यहाँ विचार हुआ। उन्होंने कहा इस प्रकार की सत्ताओ का मार्ग तो अलग अलग हो सकता है लेकिन सभी का लक्ष्य एक है।
मुख्यमंत्री ने कहा सरकार हर सुविधा प्रदान कर सकती है हर कोई चाहता है कि हर क्षेत्र में विकास हो लेकिन इतने मात्र से विकास होता नही है। मुलभुत चीजो का भौतिक विकास दिख सकता है लेकिन इन सबका केंद्र बिंदु मनुष्य होता है। उन्होंने कहा मुलभुत विकास से समाज सुखी नही हो सकता ,इसलिए मनुष्य निर्माण अति आवश्यक है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंच से बोलते हुए कहा कि आज हमे संत जनों के प्रवचनों की बहुत आवश्यकता है ,आज विज्ञानं का युग है काफी प्रगति विज्ञानं से हुई है। उन्होंने कहा विज्ञान का ज्यादा उपयोग विध्वंसक भी हो सकता है। आज हर तरफ तनाव है इस राजनीती की बजाये धर्म सत्ता से कंट्रोल किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा आज राज सत्ता बैठे लोग काम करते करते इस मार्ग पर ठीक चलते हुए भी विचलित हो सकते हैं।
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इस दौरान कहा कि वो स्वास्थ्य मंत्री है वो लोगो की सेहत की चिंता करते हैं लेकिन इस आश्रम में इस आश्रम में लोगो के मन ठीक रहे इस बात की चिंता की जाती है। मन ठीक है तो सब ठीक है।
इस दौरान प्रभु प्रेम प्रेमी संघ के संचालक आचार्य स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि आश्रम में 2 दिनों तक महोत्सव का आयोजन किया जायेगा कल अभिनेत्री हेमा मालिनी परिवार सहित यहाँ पहुंचेगी और वो नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगी। आचार्य स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज ने कहा प्रभु प्रेम पुरम आश्रम में हर वक्त रामायण का पाठ किया जाता है यहाँ 24 घंटे पाठ चलता रहता है।
No comments:
Post a Comment