उपायुक्त अंबाला शरणदीप बराड़ द्वारा अंबाला क्लब में गरीबों की सहायता के लिए स्थापित नेकी की दीवार में आज पी के आर वाटिका स्कुल के बच्चों , प्रधान गुलशन जैन ,सचिव गौरव जैन, मैनेजर उमेश जैन, कैशियर विक्रांत जैन ,प्रिंसिपल उमा शर्मा व संयोजक सीमा राणा ने खंड शिक्षा अधिकारी अंबाला
- -1 सुधीर कालड़ा, क्लब के चेयरमैन सुनील त्रिखा व सदस्यों वी के शर्मा और के एस वालिया को जरूरतमंदों की सहायता के लिए बड़ी मात्रा में गर्म कपड़े सौंपे।
बच्चों ने इस अवसर पर नेकी की दीवार के काउंटर्स पर खड़े जरूरतमंद लोगों को उनके साईज के मुताबिक कपड़े छांटने में मदद की और उन्हें कपड़े वितरित किये। खंड शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने इस कार्य के लिए विद्यालय की प्रबंधन समिति, प्रिंसिपल व बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को गरीबों की मदद करने के संस्कार देकर ही सामाजिक विषमता की खाई को पाटा जा सकता है। उन्होंने कहा कि खुशी की बात है कि उपायुक्त के इस नेक कार्य में शहर के सभी स्कूलों के बच्चे उत्सुकता से योगदान कर रहे हैं। अम्बाला क्लब के चेयरमैन त्रिखा ने बताया कि नेकी की दीवार कार्यक्रम में जिला प्रशासन ,शिक्षा विभाग ,लायंस क्लब और रोटरी क्लब से भरपूर सहयोग मिल रहा है।

No comments:
Post a Comment