Sunday, 24 December 2017

अंबाला में हुआ भारत विकास परिषद का पहला क्षेत्रीय अधिवेशन मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष व अनिल विज ने लिया हिस्सा

      अंबाला में भारत विकास परिषद का मंथन शिविर आयोजित हुआ जिसमें प्रदेश की सरकार ने भी शिरकत की। कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज , विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल गुर्जर व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और समाज मे भारत विकास परिषद के योगदान की सराहना की। 

       अंबाला भारत विकास परिषद की ओर से उत्तर भारत का पहला प्रान्तीय अधिवेशन आयोजित करवाया गया। कार्यक्रम में चार सेशन आयोजित किये गये जिसमे सबसे पहले हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने हिस्सा लिया। इस मौके बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। मंच से बोलते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने काह कि अंबाला छावनी एक महत्पूर्ण शहर है। 1857 की क्रांति भी अंबाला से ही शुरू हुई थी। इस दौरान अनिल विज ने अपने अंदाज में कांग्रेस पर भी निशाना कस दिया और कहा कि कांग्रेस कहती है कि उन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ी लेकिन कांग्रेस का तो जन्म बहुत ही बाद में हुआ। 


      अंबाला में आयोजित हुए इस समारोह में भारत विकास परिषद के हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर , हिमाचल, चंडीगढ़ और दिल्ली के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दुसरे सेशन मंथन में हरियाणा विधानसभा स्पीकर कंवरपाल गुर्जर ने विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सभी को प्रगति तो चाहिए लेकिन संस्कृति के तरफ किसी का ध्यान नही है। उन्होंने कहा भारत पर बहुत हमले हुए देश गुलाम भी रहा लेकिन हम संस्कृति की नही भूले। 

       कार्यक्रम के समापन सेशन में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खटटर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का समापन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भारत विकास परिषद के काम कीतारीफ की और कहा कि भारत विकास परिषद एक ऐसी संस्था है जो समाज के प्रति अपना दायित्व निभाती है समाज के अच्छे अच्छे लोग इसमें जुड़े हुए हैं। यह लोग अपने पैसे से ही समाज सेवा करते हैं। 

     अंबाला में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राबर्ट वाड्रा पर कार्यवाई न होने पर उठ रहे सवालों पर कहा कि इसमें सरकार को कोई कार्यवाई नही करनी सरकार के पास जो सुचना होती है वो सुचना जहाँ केस होता है वहां देते हैं। उन्होंने कहा यह काम जिसके पास केस है उसे देखना है कि जाँच के बाद दोषी मानेंगे अगर दोषी मानेंगे तो उन्हें उनकी करनी की सजा अवश्य मिलेगी लालू को मिल सकती है तो उन्हें क्यूँ नही मिलेगी। 

    करनाल जवान के बार्डर पर शहीद होने पर मुख्यमंत्री ने दुःख प्रकट करते हुए कहा कि हमारे तीन जवान पाकिस्तान की दरिंदगी के कारण शहीद हो गये। उन्होंने कहा खाद्य आपूर्ति मंत्री कर्ण देव कंबोज आज वहां गये हैं। उस परिवार के साथ हमारी सहानुभूति है। 

    जय राम ठाकुर के हिमाचल के नये मुख्यमंत्री बनने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ख़ुशी जताते हुए कहा कि जब कोई कार्यकर्ता बड़े पद पर पहुंचता है बहुत अच्छा लगता है वो हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष भी रहे कई बार विधायक रहे विजय रुपानी भी हमारे पुराने साथी रहे हैं। 

     चार साहिबजादो की गाथा को पाठ्यक्रम में शामिल किये जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महापुरषों की गाथाएं पाठ्यक्रम में शामिल करने से बच्चो पर इसका अच्छा प्रभाव पड़ता है। बच्चो को अच्छे संस्कार इससे मिलेंगे संस्कार से समाज चरित्रवान बनता है। 

   
 अवतार भडाना द्वारा प्रदेश में क्राईम पर उठाये गये सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में क्राईम ग्राफ नही बढ़ रहा आंकड़े इस तरह के प्रस्तुत किये जा रहे हैं। क्राईम घट गया है ऐसा भी नही है लेकिन दोषीयो के खिलाफ कार्यवाई की जा रही है। पुरानी सरकारों के मुकाबले हमारा ग्राफ ठीक है।

No comments:

Post a Comment

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...