Sunday, 24 December 2017

पंजाब के खन्ना से विधायक गुरकीरत सिंह ने किया अंबाला छावनी सिविल हस्पताल कहा दौरा , कहा ऐसा हस्पताल बनाने का प्रपोजल पंजाब सरकार के समक्ष रखेंगे ।

             
अंबाला छावनी सिविल हस्पताल की तारीफ सुन पंजाब के खन्ना से विधायक गुरकीरत सिंह प्रशासनिक टीम के साथ छावनी सिविल हस्पताल पहुंचे । जहां उन्होंने बिल्डिंग का घूम कर दौरा किया और कहा कि खन्ना में हस्पताल बनना है तो हम यह मॉडर्न हस्पताल का प्रपोजल पंजाब व केंद्र सरकार के सामने रखेंगे और ऐसा हस्पताल बनवाएंगे ।


            हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के ड्रीम प्रोजेक्ट की तारीफ सुन और इस ड्रीम प्रोजेक्ट को पंजाब के शहर खन्ना में स्थापित करने को लेकर रविवार को पंजाब के शहर खन्ना से एम.एल.ए गुरकीरत सिंह, एस.डी.एम सन्दीप सिंह, सिविल अस्पताल खन्ना के एस.एम.ओ मनोहर गुलाटी, म्युनिसिपल कॉर्परेशन प्रधान विक्रम मेहता, पोलिटिकल सेकेटरी रुपिंदर सिंह गिल, हरिंदर सिंह के साथ पी.ए नीरज वर्मा पंहुचे। जहाँ पर एसएमओ डॉक्टर सतीश कुमार में उनका स्वागत किया और नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी, डायलसिस सेंटर, कैथ लैब, मॉडर्न ऑपरेशन थियेटर, प्राइवेट रूम, जरनल वार्ड के साथ हर आधुनिक उपकरणों की दिखाया। एम एल ए खन्ना ने आधुनिक सुविधा से लैस अंबाला के नागरिक अस्पताल की जमकर तारीफ की ओर खन्ना में भी इसी के आधार पर अस्पताल को तैयार करने की बात कही। उन्होंने बताया कि अंबाला के मॉडर्न नागरिक अस्पताल के प्रोजेक्ट को पंजाब सरकार के समक्ष रखेंगे।

No comments:

Post a Comment

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...