Monday, 18 December 2017

अंबाला - इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने कहा भाजपा का ग्राफ गिरा 2019 के चुनाव में मोदी के खिलाफ जादू चलेगा।

       
           इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा अंबाला पहुंचे जहां उन्होंने कड़ाके की सर्दी में खुले आसमान के नीचे रह रहे नई आबादी के लोगों से मुलाकात की। रेल फ्रेट कॉरिडोर बनाने के  लिए नई आबादी के लोगों को यहां से हटाने की कार्रवाई की जा रही है। जिसमे लोगों के मकान तक गिरा दिए गए हैं। इसी बात पर रोष जताने और लोगों के समर्थन के लिए अशोक अरोड़ा अंबाला पहुंचे थे। अशोक अरोड़ा ने कहा कि एक तरफ तो भाजपा सरकार लोगों को मकान बनाकर देने की बात करती है और दूसरी ओर बसे बसाए लोगों को उजाड़ने का काम किया जा रहा है। यदि सरकार को रेल प्रोजेक्ट के लिए ये जमीन लेनी है तो इन लोगों बसाने के इनतजाम भी करने चाहिए। इनकी कृषि योग्य भूमि लेकर सरकार ने इनकी रोजीरोटी छीन ली है। मंत्री और मुख्यमंत्री इनका दुख दर्द समझकर इन्हें बसाने का काम करें। 

              इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने हिमाचल के परवानू में हुए 3 दिवसीय चिंतन शिविर  पर चुटकी लेते हुए कहा कि सरकार तीन दिन पहाड़ों में जाकर इस बात का चिंतन करती है कि अधिकारी मंत्रियों की मानते नही उनमें आपस में किस तरह तालमेल हो सरकार को चिंतन लोगों का करना चाहिए। अरोड़ा ने मुख्यमंत्री को राय देते हुए कहा कि सत्ता कभी किसी की नही रहती। ये तो प्रजातंत्र है। अब जनता के वोट से राजा बनता है। 

              किसानों के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई फसल बीमा योजना को अशोक अरोड़ा ने फेल करार दिया। अशोक अरोड़ा ने कहा कि सरकार ने केवल तीन कम्पनियों को फायदा पहुंचाने के लिए है। 17 हजार करोड़ रुपया किसानों की जेब से निकालकर प्राइवेट कंपनियों को देने का काम सरकार ने किया है।ये सरकार बड़े बड़े उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। 

              गुजरात और हिमाचल चुनाव के नतीजे भाजपा के पक्ष में आने पर भी अशोक अरोड़ा सरकार को हिदायतें देने के मूड में नजर आए। अशोक अरोड़ा ने कहा कि इस चुनाव से भाजपा को ज्यादा खुश नही होना चाहिए। ये तो 150 प्लस सीटें आने  की बात करते थे। लोगों को गुजरात मॉडल दिखाने की बात करते थे। देश के प्रधानमंत्री ने इस चुनाव में जिस तरह से अपने पद की गरिमा को भी दांव पर लगा दिया। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद गुजरात मे भाजपा का ग्राफ गिरा है जिससे साफ हो गया है कि 2019 के चुनाव में मोदी के खिलाफ जादू चलेगा। 

             
 प्रदेश में एक बार फिर जाट आरक्षण को लेकर राजनीति गरमा रही है। जाट प्रतिनिधयों ने जाट आंदोलन के दौरान दर्ज किये गए मुकदमों को वापिस लेने का अल्टीमेटम सरकार को दिया है। ऐसे में इनेलो ने इस मुद्दे को हाथ मे लेते हुए कहा कि सरकार लगातार अपने वादों और फैसलों से मुकरती जा रही है। जिस भी संस्था और संगठन से सरकार ने जो वादा किया है वो पूरा करना चाहिए। अशोक अरोड़ा ने कहा कि सरकार ने विधानसभा में इन केसों को वापिस लेने के बारे में हामी भरी हुई है। इस बात से एक कदम और आगे बढ़ाते हुए बड़ा बयान दिया और कहा कि डेरा सच्चा सौदा के हजारों लोगों को जेल में बंद किया हुआ है। शिक्षा मंत्री  रामविलास शर्मा खुद कहते हैं कि आस्था पर धारा 144 नही लगती। ऐसे में आस्था स्वरूप पंचकूला गये लोगों को भी सरकार को छोड़ देना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...