Friday, 12 January 2018

अंबाला छावनी बस स्टैंड में बस को बनाया गया रेन बसेरा ।


अंबाला - उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने आज छावनी बस अड्डे पर परिवहन विभाग और जिला रैड क्रास सोसायटी द्वारा बनाए गए अस्थाई रैन बसेरे का उद्घाटन किया। राज्य परिवहन की बस में बनाए गए इस अस्थाई रैन बसेरे में 10 लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है और उनके लिए गद्दे व गर्म कम्बल की व्यवस्था रहेगी। इस अस्थाई रैन बसेरे की देखभाल के लिए परिवहन विभाग का एक कर्मचारी डयूटी पर तैनात रहेगा। उदघाटन के समय ही गोहाना से आए दीपक कुमार, जो प्रात:काल तक बस के इंतजार में बस अड्डे पर था, ने इस अस्थाई रैन बसेरे में आश्रय लिया। 
जिला अ

म्बाला में रैड क्रास सोसायटी के सहयोग से अम्बाला शहर, अम्बाला छावनी, नारायणगढ़ में रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है। जिनमें से जाटव धर्मशाला अम्बाला छावनी में 32, रैड क्रास के अपना घर अम्बाला छावनी में 35 लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अम्बाला छावनी बस अड्डे के अस्थाई रैन बसेरे में भी 10 लोग ठहर सकेंगे। इसके अलावा अम्बाला शहर नगर सेवा सदन के रैन बसेरे में 30 लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है तथा जीवन धारा वरिष्ठ नागरिक सदन में 10 लोगों के लिए रैन बसेरा बनाया गया है। आवश्यकता पडऩे पर विकास विहार अम्बाला शहर के सामुदायिक केन्द्र में भी 20 लोगों के ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। नगरपालिका नारायणगढ़ कार्यालय में भी 10 लोग रात के समय आश्रय ले सकते हैं। 
उन्होंने बताया कि अम्बाला शहर व छावनी रेलवे स्टेशनों व बस अड्डों व मुख्य बाजारों में रैड क्रास की दो टीमें प्रतिदिन रात्रि 8 से 11 बजे तक भ्रमण करती हैं। जहां कहीं भी कोई व्यक्ति खुले में सोया हुआ मिलता है, उसे रैन बसेरों में आश्रय दिलवाया जाता है। उन्होंने बताया कि अम्बाला शहर में एसडीएम सतेन्द्र सिवाच और अम्बाला छावनी में एसडीएम सुभाष चन्द्र सिहाग की देखरेख में यह टीमें कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि गर्म वस्त्रों से वंचित लोगों को अब तक 350 से अधिक गर्म कम्बल भी उपलब्ध करवाए जा चुके हैं।

No comments:

Post a Comment

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...