अंबाला के टीबी हस्पताल में सामाजिक संस्था श्री गुरु हर गोबिंद सेवा सोसाईटी द्वारा सस्ता भोजन सेवा की शुरुआत की गयी। जिसमे सभी को 10 रूपए में खाना उपलब्ध करवाया जायेगा। सेवा की शुरुआत डीसी अंबाला शरणजित ने रिबन काट कर की। डीसी अंबाला ने संस्था के काम की तारीफ की और कहा कि संस्था को प्रशासन की कहीं भी जरूरत पड़ेगी तो वे भी इसमें पूरा सहयोग करेंगे।
अंबाला के टीबी हस्पताल में जरुरतमन्द लोगो को सस्ता भोजन उपलब्ध करवाने का बीड़ा श्री गुरु हर गोबिंद सेवा सोसाईटी द्वारा उठाया गया है। जिसमे संस्था सभी को 10 रूपए में सस्ता खाना देगी और एक प्लेट में चार रोटी व एक सब्जी दी जाएगी। डीसी अंबाला शरणजित कौर ने कहा संस्था के इस सराहनीय काम की तारीफ की और कहा कि संस्था के इस काम में प्रशासन भी पूरा सहयोग करेगा।
श्री गुरु हर गोबिंद सेवा सोसाईटी का कहना है कि 10 रूपए में सभी को पोष्टिक खाना उपलब्ध करवाएगी। प्रशासन द्वारा उन्हें यह जगह उपलब्ध करवाई गयी है संस्था सभी के सहयोग से यहाँ काम करेगी और इस सामाजिक कार्य को आगे बढ़ाती रहेगी। संस्था इसके इलावा अंबाला एम्बुलेंस सेवा , चेरिटेबल कैंप , लाईब्रेरी व ब्लड डोनेशन कैंप जैसी सेवाओ में पहले से ही काम कर रही है।


No comments:
Post a Comment