Tuesday, 16 January 2018

हरियाणा में आये बलत्कारो के मामलो के विरोध में महिला कांग्रेस ने अंबाला में निकाला कैंडल मार्च

      हरियाणा में लगातार आये 5 बलात्कार के मामलो के बाद प्रदेश में राजनीती तेज हो गयी है और हरियाणा में कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल उठने लगे हैं। अंबाला में इसके विरोध में कांग्रेस के महिला मोर्चा ने कैंडल मार्च निकाल अपना विरोध दिखाया और कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था ठीक नही है। सरकार बहुत ही संवेदनहिन् है। 

        हरियाणा में 5 बलात्कार के मामलो ने सरकार को जहाँ कटघरे में खड़ा कर दिया है वहीं कानून व्यवस्था की लचरता से लोग भी काफी खफा है। हर कोई चाहता है कि प्रदेश में बेटी बचाओ बेटी पढाओ का नारा लेकर सत्ता चला रही सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे ताकि बेटियो के साथ हो रहे अत्याचार पर रोक लग सके। प्रदेश में इस मुद्दे को लेकर जहाँ राजनीती उफ्फां पर है वहीं अंबाला में कांग्रेस का महिला मोर्चा हाथो में मोमबत्तियां लेकर सड़को पर उतरा। कैंडल मार्च में छोटी बच्चियों से लेकर बुजुर्गो व युवाओ ने भी हिस्सा लिया। महिलाओ ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह बेटी बचाओ बेटी पढाओ नही बेटियों को मरवाओ बेटियों को भगाओ साबित हो रहा है। महिलाओ का मानना है कि सरकार बेटियो की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह से फेल है। महिलाओ ने कहा कि बेटियो को डिफेन्स सिखाया जाये। 


       कैंडल मार्च में कांग्रेस के राष्ट्रिय युवा महासचिव हिम्मत सिंह ने भी हिस्सा लिया। हिम्मत सिंह ने कहा कि बच्चियों के साथ हुए इन कुकर्मो की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा सरकार बेटी बचाने बेटी बचाने की बात तो करती है लेकिन बेटियों को सुरक्षित करने की बहुत जरूरत है। उन्होंने हरियाणा में जब से बीजेपी सत्ता में आई है तब से महिलाओ के प्रति अपराध बढ़े हैं। 



No comments:

Post a Comment

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...