अंबाला देर रात नई किरण नशा मुक्ति केंद्र, शाहपुर से इलाज करवा रहे 13 नशेड़ी खिड़की तोड़कर फरार हो गए । जिनमे से एक नशेड़ी हरीश (35) NH-1 पर फरार होते अज्ञान वाहन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई । सुबह इस नशा मुक्ति केंद्र के मुंशी ने भागे नशेड़ियों की मोहड़ा पुलिस चौकी में फरार होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई ।सब इन्स्पेक्टर के मुताबिक इनमे से एक की दुर्घटना में मौत का पता चलने पर उसके शव को छावनी के सिविल अस्पताल में पोस्ट मर्टम के लिए भेज दिया गया है ।
अंबाला - दिल्ली राष्ट्रिय राजमार्ग पर नशेड़ियों का नशा छुड़ाने के लिए बने "नई किरण नशा मुक्ति केंद्र" शाहपुर से देर रात 13 नशेड़ी खिड़की तोड़कर फरार हो गए । जिनमे से शहर के दुर्गा नगर निवासी हरीश (35) की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई । नशामुक्ति केंद्र और मृतक के परिजनों ने मोहड़ा पुलिस चौकी में मामला दर्ज करवा दिया है । जिनका अभी तक सुराग नहीं लग पाया है । नशामुक्ति केंद्र के मुंशी रजनीश पूरी की माने तो इस नशामुक्ति केंद्र में 20 के करीब नशे की लत के शिकार लोग इलाज करवा रहे हैं । रोजाना की तरह रात को भी खाना खाने के बाद सभी अपने बिस्तर पर सो गए और चौकीदार ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया । सुबह जब इन्हे चाय देने के लिए कर्मचारी उठे तो खिड़की टूटी देखकर उनके होश फाख्ता हो गए और उन्होंने घटना की जानकारी मोहड़ा पुलिस चौकी में दी । सुबह पुलिस ने सड़क हादसे का शिकार हुए हरीश के परिजनों और नशामुक्ति केंद्र को पहचान के लिए बुलाया तो उन्होंने इसकी पहचान की । फिलहाल भागे 12 अन्य नशेड़ियों में किसी का सुराग नहीं लग पाया है ।
वहीँ मोहड़ा पुलिस चौकी में मृतक की पहचान के बाद कार्रवाई करवाने आये उसके परिजनों ने बताया कि उन्हें सुबह पुलिस से सुचना मिलने पर जब वे छावनी के नागरिक अस्पताल गए तो पुलिस ने शव की पहचान करवाई । मृतक के जीजा नरेंद्र ने बताया कि हरीश काफी नशा करता था और लोगों को गली गलौच करता था । मोहल्ले के लोगों ने इसकी शिकायत सदर थाना शहर के एसएचओ से की जिसपर उसे "नई किरण नशा मुक्ति केंद्र" शाहपुर में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया । आज सुबह उन्हें यहाँ से 13 नशेड़ियों के फरार होने की सूचना के साथ पुलिस को अज्ञात शव मिलने की बात पता चली । उनका कहना है कि नशामुक्ति केंद्र की घोर लापरवाही से ही यह लोग फरार हुए हैं , ज्यादातर के पहचानपत्र भी इसके पास नहीं हैं ।
वहीँ कार्रवाई कर रहे सब इंस्पेक्टर जोरजीत सिंह ने बताया कि देर रात उन्हें किसी अज्ञात व्यक्ति की वहां से कुचल कर मौत की खबर मिली थी, जिसका शव छावनी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया । वहीँ सुबह नशामुक्ति केंद्र की 13 नशेड़ियों के फरार होने की खबर पर जब मुंशी को शव दिखाया गया तो उसकी पहचान यहां से फरार हुए शहर के दुर्गा नगर वासी हरीश के रूप में हुई । पुलिस ने फिलहाल 174 CRPC की कार्रवाई करके शव पोस्ट मार्टम करवा कर उनके परिजनों को सौंप दिया है । जोरावर सिंह का कहना है जाँच में यदि नशा मुक्ति केंद्र की लापरवाही पाई गई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी म


No comments:
Post a Comment