हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश मुखिया अशोक तंवर अपनी साइकिल यात्रा को लेकर आज शाम को अंबाला पहुंचे। अंबाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का जोरदार स्वागत किया । यहां पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान अशोक तंवर ने सरकार पर निशाना साधते हुए इसे घमंडी और भ्र्ष्टाचार को संरक्षण देने वाली सरकार करार दे दिया। आज रात अशोक तंवर अम्बाला सिटी में रुकेंगे जहां से सुबह वह पेहवा के लिए अपनी साईकल यात्रा लेकर रवाना होंगे।
शुक्रवार शाम को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर की साईकल यात्रा अंबाला पहुंची जहां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर अशोक तंवर का फूल मालाओं से स्वागत किया और उनके काफिले को ढोल नगाड़ों की थाप पर कांग्रेस भवन तक ले गए जहां तंवर ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। अंबाला में पत्रकारों को संबोधित करते हुए तंवर ने सरकार पर निशाना साधा और आने वाला समय कांग्रेस का बताया। अशोक तंवर ने कहा कि ये साइकिल यात्रा हरियाणा में परिवर्तन की यात्रा है। ये हरियाणा को बचाने की यात्रा है। फिर से देश और प्रदेश में किसान, मजदूर और कामगार का दौर आएगा। हर वर्ग की सुनवाई होगी। युवाओं को रोजगार मिलेगा। मोदी और खट्टर सरकार ने देश प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। इनके और इनैलो जैसी इनके साथी दलों का सूपड़ा साफ हो जाएगा। आने वाला समय कांग्रेस का है। राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी।

साईकिल यात्रा पर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा तंवर की साईकल की हवा निकल जाने वाले कसे गए तंज पर प्रतिक्रिया देते हुए अशोक तंवर ने कहा कि साइकिल देश के आम नागरिक की सवारी है। जिसकी हवा कभी भी निकल नहीं सकती। जिस दिन साईकल की हवा निकल गयी उस दिन ये देश रुक जाएगा। हां, प्रदेश में जो मौजूदा हालात हैं उससे सरकार की हवा जरूर निकली हुई है। ऐसा ही सत्ता का अहंकार मोदी को हुआ, खट्टर को हुआ और अब अनिल विज को भी हो रहा है। जैसे जैसे साईकिल आगे बढ़ रही है वैसे वैसे ये साफ होते जा रहे हैं। कमल का फूल बड़ी तेजी से जड़ से उखड़ रहा है। धोखाधड़ी और भ्र्ष्टाचार के मामलों में मंत्रियों और उनके रिश्तेदारों के नाम आ रहे हैं। कांग्रेस की सरकार आने के बाद सबके कच्चे चिट्ठे खोलकर जनता के सामने रखे जाएंगे। तंवर ने माना कि उत्तरप्रदेश में सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के दुष्परिणाम उनकी पार्टी को भुगतने पड़े जिससे हार का सामना करना पड़ गया। वहां अकेले लड़ते तो परिणाम सकारात्मक होते।

No comments:
Post a Comment