Saturday, 31 March 2018

अनिल विज की गाड़ी पर हमला करने वालो को विज ने दी माफी , कहा चूक पुलिस से हुई ।

       पानीपत में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की गाड़ी पर हमला करने वाले आरोपी और उसके साथी को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने माफी दे दी है। विज ने सब कुछ भुलाने की बात कहकर आरोपियों को माफी देने के मामले पर पानीपत के एसपी से बात भी की है। वहीं पानीपत में हुई घटना के बाद अंबाला में अनिल विज के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

        पानीपत में हुई कष्ट निवारण समिति की बैठक से वापिस लौटने के दौरान सचिवालय में एक युवक ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की कार पर ईंट मारकर कार का शीशा तोड़ दिया था। घटना के बाद पुलिस ने ईंट मारने वाले आरोपी युवक और उसके एक साथी को हिरासत में ले लिया था। विज की गाड़ी पर हुए हमले की खबर ने सियासी हलकों में कोहराम मचा दिया था। अनिल विज ने आरोपियों को माफी दिए जाने की पहल करते हुए पानीपत के पुलिस कप्तान राहुल शर्मा से बात की है। वहीं अंबाला

में अनिल विज के निवास की सुरक्षा कड़ी करते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अम्बाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि एक सिरफिरे आदमी ने नशे में धुत होकर गाड़ी पर पत्थर मार दिया था। जो हो गया सो हो गया अब उन्हें माफ कर देना चाहिए। पुलिस यदि उन्हें माफ कर देती है तो मुझे कोई एतराज नहीं है।

No comments:

Post a Comment

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...