Tuesday, 6 March 2018

अंबाला में आप प्रदेशाध्यक्ष नवीन जय हिन्द ने अनिल विज को बताया महा निक्कमा मंत्री , कहा मुख्यमंत्री समेत सरकार के सभी मंत्री निक्कमे .

       
आम आदमी पार्टी 25 मार्च को हिसार में हरियाणा बचाओ के नाम से रैली करने जा रही है जिसका न्यौता देने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जय हिन्द अंबाला पहुंचे। यहाँ नवीन जय हिन्द ने पार्टी कार्यकर्ताओ को यह कहकर चावल बांटे कि उनके पास पेट्रोल के लिए पैसे नही है इसलिए इसे ही न्यौता समझे। इस दौरान मिडिया से बात करते हुए नवीन जय हिन्द ने हरियाणा के मुख्यमंत्री व अनिल विज सहित सभी मंत्रियों को महा निक्कमा तक कह दिया।

    हरियाणा के हिसार में आम आदमी पार्टी कि 25 मार्च को हरियाणा बचाओ रैली होने जा रही है जिसमे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शिरकत करेंगे। रैली को कामयाब बनाने के लिए आप नेता पुरजोर कोशिश में जुटे हैं। अंबाला में कार्यकर्ताओ को न्यौता देने पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज महा निक्कमे मंत्री है। हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओ का बुरा हाल है। जय हिन्द इससे पहले कई बार विज को आप में आने का न्यौता दे चुके हैं इस पर जयहिंद ने कहा कि उन्हें लगता था कि विज ठीक हैं लेकिन पता नही सरकार ने उन्हें निक्कमा बना रखा है या वो निक्कमे हैं। उन्होंने कहा निक्कमा गाली नही होती मुख्यमंत्री समेत सरकार के सभी मंत्री निक्कमे हैं। 

No comments:

Post a Comment

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...