Monday, 5 March 2018

अंबाला सोतेला पिता बेटी के प्राईवेट पार्ट्स में डालता था मिर्ची , सरिये से करता था पिटाई , सर के बाल तक नोच डाले , पड़ोसियों की शिकायत पर बाल सरंक्षण विभाग ने देर रात करवाया बच्ची को रेस्क्यू .

        अंबाला में बाल सरंक्षण विभाग और चाईल्ड लाईन की टीम ने पुलिस की मदद से एक 11 साल की बच्ची को रेस्क्यू करवाया है । बच्ची पर उसका सौतेला पिता जुल्म करता था । बच्ची के शरीर पर चोटों के निशान थे और सिर से बालों का एक हिस्सा ही नोच कर निकाल दिया गया । इतना ही नही बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स में मिर्च तक डाली जाती थी । बच्ची मानसिक और शारीरिक तौर पर पूरी तरह विकसित नही है ।

       अंबाला में चाईल्ड लाईन को रात 12 बजे के करीब शहर के हीरा नगर में एक बच्ची से मारपीट और उस पर जुल्म करने की शिकायत पड़ोसियों के द्वारा मिली जिसके बाद बाल सरंक्षण विभाग , चाईल्ड लाईन ने संयुक्त रूप से पुलिस को साथ लेकर रेड की तो बच्ची को रेस्क्यू करवाया गया । बच्ची को रोजाना काफी पीटा जाता था बच्ची पर जुल्म उसका सौतेला पिता करता था । बच्ची अच्छे से चल नही सकती लेकिन देर रात बच्ची पड़ोसियों तक पहुंची और सारी आपबीती बताई जिसके बाद चाईल्ड लाईन को सूचित किया गया । पड़ोसियों ने बताया रोज बच्ची पर ऐसे ही जुल्म किये जाते हैं । बच्ची का सौतेला पिता बच्ची में भूत प्रेत होने की बात कहता है ।

        बच्ची मानसिक रूप से पूरी तरह विकसित नही है और किसी बीमारी के कारण अच्छे से चल भी नही सकती लेकिन बच्ची ने बाल सरंक्षण विभाग की टीम को बताया कि उसे लोहे की रॉड , डंडो और जूतों से पीटा जाता है पिता ने पटक पटक इतना मारा की सर के बालों का एक हिस्सा ही गायब हो गया । बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स में मिर्च तक डाली जाती रही । बच्ची को बाथरूम जाने पर सौतेला पिता उसे दरवाजा खोल रखने पर मजबूर करता था । बच्ची ने यह भी बताया कि उसके सोतेले पिता ने उसका नाम स्कूल तक से कटवा दिया। 

        बच्ची की हालत देख हर किसी का कलेजा मुंह को आ जाये । लेकिन बच्ची की हालत पर न तो माँ को तरस आया और नाही सौतेले पिता को बच्ची की हालत पर पड़ोसियों को तरस आया जिसके बाद बच्ची तक मदद पहुंच सकी । बच्ची पर भूत प्रेत का साया होने का बहाना बना कर पीटा जाता रहा । बच्ची की मासूमियत पर हर किसी की आंख से आंसू आ जाये लेकिन सौतेले पिता को बच्ची से उसकी उम्र से ज्यादा उम्मीदें थी । बच्ची सौतेले पिता से इतना डरती थी कि अपने साथ हर वक्त गुरुद्वारे से लाये गए पानी को साथ रखती है। बच्ची के माता और सौतेले पिता से बात की तो दोनों ने जमकर इमोशनल ड्रामा किया । सौतेले पिता ने सारे आरोपो को झुठलाया ही नही बल्कि बच्ची को चालाक बता दिया और कहा उसे सब पता है वो झूठे आरोप लगा रही है । उसने कहा बच्ची को एक्सरसाइज करने के लिए कहता है लेकिन वो नही करती घर से पैसे चोरी करती है और कौन मां बाप अपने बच्चे को नही पिटता होगा । माँ का इमोशनल ड्रामा तो यहां तक पहुंच गया कि उसने कह दिया कि वो आत्महत्या कर लेगी ।

     बच्चों को उनके मां बाप गलती पर डांटते भी होंगे शायद पिट भी देते होंगे लेकिन इतना जुल्म अपने जिगर के टुकड़ों पर कोई नही करता होगा । फिलहाल बच्ची को रेस्क्यू करवा लिया गया है और बच्ची का मेडिकल और जांच के बाद कार्यवाई की बात पुलिस पुलिस द्वारा कही जा रही है ।

      बताया जा रहा कि बच्ची की माँ का बच्ची के असली पिता के साथ कोर्ट केस चल रहा है जिसके कारण वो बच्चियों के साथ अलग किसी और के साथ 3 साल से रह रही है । बच्ची का सौतेला पिता और मां बड़ी बड़ी बातें तो कर रहे हैं लेकिन 3 सालों से बच्ची के पास सिर्फ 2 ही जोड़ी कपड़ो की है ।



No comments:

Post a Comment

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...