Monday, 30 April 2018

अंबाला मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने श्रीमदभगवद कथा सप्ताह कार्यक्रम में लिया हिस्सा , 51 कन्याओ के सामुहिक विवाह के लिए 51-51 हजार रूपये की कन्यादान राशि देने की घोषणा की।

 श्रीमदभगवद कथा समिति एवं सत्य धाम अंबाला शहर द्वारा आयोजित श्रीमदभागवद कथा सप्ताह के कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्यतिथि के तौर पर पहुंचे। यहाँ मुख्यमंत्री ने  श्रीमदभगवद कथा सप्ताह के समापन पर 5 मई को होने वाले 51 कन्याओ के सामुहिक विवाह कार्यक्रम में राज्य सरकार द्वारा सभी कन्याओं को मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत 51-51 हजार रूपये की कन्यादान राशि  देने की घोषणा की। 


     अंबाला शहर में श्रीमदभगवद कथा समिति द्वारा श्रीमदभगवद कथा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। कथा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्यतिथि के तौर पर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि  राजसत्ता के माध्यम से विभिन्न शिक्षण संस्थान स्थापित करके व्यक्ति को शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, ज्ञान और विज्ञान की जानकारी तो दी जा सकती है लेकिन मानसिक आनन्द और नैतिकता के विकास के लिए अध्यात्मिक ज्ञान जरूरी है। उन्होंने कहा कि राजसत्ता और धर्मसत्ता का उद्देश्य मानव मात्र का उत्थान करना है और दोनो क्षेत्र अपने-अपने तरीके से इस कार्य में सहयोग दे रहे हैं।

     मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने संबोधन एबेती बचाओ बेटी पढाओ अभियान पर भी चर्चा की उन्होंने कहा कि बेटियों को आज भी कहीं न खिन बोझ समझा जाता है लेकिन सरकार सभी विभागों के साथ मिलकर कम कर रही है जिसके अच्छे परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। आज जेंडर रेशो सुधा रहे है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान  श्रीमदभगवद कथा सप्ताह के समापन पर 5 मई को होने वाले सामुहिक विवाह कार्यक्रम में राज्य सरकार द्वारा सभी कन्याओं को मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत 51-51 हजार रूपये की कन्यादान राशि देने की घोषणा की।

No comments:

Post a Comment

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...