Wednesday, 4 April 2018

सोशल मिडिया पर वायरल वीडियो के बाद सामने आये निहंग ने कहा उन्हें विरोध के दौरान डर नही लगा , गाली पर आया गुस्सा ,

     
अंबाला में SC / ST एक्ट में बदलाव के विरोध में भारत बंद के दौरान अंबाला में हाइवे पर जाम लगाया गया था जिस दौरान एक निहंग सिंह सतनाम सिंह को प्रदर्शनकारियों ने रोका तो इसी बीच किसी ने उनके साथ गाली गलोच्च कर डाली। इससे गुस्साए सतनाम सिंह ने तलवार निकाल ली थी। अंबाला के रहने वाले सतनाम सिंह और उनकी बीवी ने कहा कि उन्हें बिलकुल भी डर इस दौरान नही लगा क्यूंकि ऊपर वाला उनके साथ था।

  SC / ST एक्ट में बदलाव के विरोध में दलित समुदाय के प्रदर्शन के बीच अंबाला के रहने वाले सतनाम सिंह की बहादुरी चर्चा का विषय हर तरफ बनी हुई है उनकी वीडियो सोशल मिडिया पर खूब वायरल भी हो रही है वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ प्रदर्शनकारी उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं और एक प्रदर्शनकारी ने उन्हें गाली दे दी जिसके बाद सतनाम सिंह ने तलवार साथ उनके पीछे भागे जिन्होंने उन्हें गाली दी थी। सतनाम सिंह भारतीय फौज में रह चुके हैं। उन्होंने कहा उन्हें किसी ने गाली दी इस कारण उन्हें गुस्सा आया और उन्होंने उनका विरोध किया। उन्होंने उनकी किसी से लड़ाई नही है। उन्होंने साफ़ कहा उन्हें इस दौरान किसी से डर भी नही लगा। उनकी पत्नी भी इस दौरान साथ थी जिन्होंने विरोध के तरीके को गलत कहा और कहा विरोध और तरीको से भी हो सकता है किसी को परेशान करके विरोध नही होता। 

No comments:

Post a Comment

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...