भगवान विष्णु के अवतार भगवान परशुराम जी की जयंती परशुराम भवन माडल टाउन अंबाला शहर मे धुमधाम से मनाई गई। इस मौके पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा मुख्यतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने इस दौरान कार्यक्रम मे उपस्थित सभी लोगों को भगवान परशुराम की जयंती की बधाई दी। विनोद शर्मा ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को भगवान परशुराम के रस्ते पर चलना चाहिए व कमजोर की रक्षा करनी चाहिए और समाज में भाई चारा कायम रखना चाहिए।
अंबाला में भगवान परशुराम जी की जयंती के अवसर पर ब्राह्मण समाज की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने मुख्यातिथि के तौर शिरकत की। पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने लोगो को संबोधित करते हुए भगवान परशुराम के बताये रस्ते पर चले की अपील लोगो से की और कहा कि भगवान परशुराम जी के जीवन से बहुत शिक्षा मिलती है। उन्होंने कहा भगवान परशुराम कि जयंती मनाने से हमारा लक्ष्य पूरा नही होगा उनकी शिक्षा का अनुसरण करना होगा और उनकी जीवनी को उधारण मानकर चलना होगा।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने इस दौरान कहा कि जो लोग समाज व देश की सेवा करते हैं उन लोगो को हमेशा याद किया जाता है इसलिए हमे भी देश और समाज की सेवा की सोच लेकर काम करना चाहिए। विनोद शर्मा ने कहा सेवा करने के लिए सोच बड़ी होनी चाहिए नाकी छोटी। विनोद शर्मा ने कहा कि सोच में द्वेष , इर्ष्या नही बल्कि दुसरे की मदद करने की भावना होनी चाहिए। उन्होंने कहा सोच में धर्म के नाम पर खिलवाड़ व बंटवारा नही होना चाहिए।
No comments:
Post a Comment