Thursday, 12 April 2018

अंबाला कैंट स्टेशन पर बंगलादेशी महिला ने दिया बच्चे को जन्म , सिविल हस्पताल में करवाया गया भर्ती , पुलिस को नही मामले की जानकारी सुरक्षा पर उठ रहे सवाल ।

   बंगलादेशी महिला नही दे पा रही सही जानकारी :

     
अंबाला से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जिसने प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के हाथ पांव फुला दिए हैं। अंबाला कैंट में रेलवे स्टेशन पर बंग्लादेश की रहने वाली एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। महिला यहां कैसे और किन हालातों में पहुंची ये बात सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। फिलहाल इस महिला को उपचार के लिए कैंट के सिविल अस्पताल में रखा गया है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से पुलिस को सूचना देने की बात कही गयी है। महिला की बात समझने के लिए बंगाली भाषा जानने वाले एक्सपर्ट की मदद भी ली गयी है परन्तु वह भी कोई खास जानकारी नहीं जुटा सका। क्योंकि ये महिला बीच बीच में अरबी और कश्मीरी भाषा बोल रही है। अब देखना होगा कि इस बे-आसरा जच्चा बच्चा के भविष्य को अब अंबाला का प्रशासन क्या दिशा देगा। 

बंगलादेश जाना चाहती है महिला :

       

    गोद मे बच्चे को लिए हुए आपको तस्वीरों में दिखाई दे रही ये महिला खुद को बांग्लादेश की निवासी बता रही है। वह बंग्लादेश जाने की जिद पर अड़ी पर है। अंबाला में सोने की नक्काशी का काम करने वाले बंगाली कारीगर दीपक को इस महिला से बात करने के लिए बुलाया गया जिन्होंने बंगाली भाषा मे बात करके इस महिला से जानकारी जुटाने की कोशिश की। परन्तु ज्यादा कुछ हासिल नहीं हो पाया । दीपक ने हमें बताया कि ये महिला खुद को बांग्लादेश देश की निवासी बता रही है। फ़िलहाल वो कुछ भी कहने में असमर्थ है। ये कुछ कुछ अरबी भाषा भी बोल रही है और कुछ कश्मीरी भी बोलती है। पता चला है कि ये कश्मीर से कलकत्ता जा रही थी जिसके बाद इसे बंग्लादेश जाना था। थोड़ा नार्मल होने पर दोबारा इससे बात करके इसके बारे में और जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जाएगा। 

सिविल हस्पताल में चल रहा है इलाज :

      अंबाला कैंट सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ सतीश बताते हैं कि रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने लड़के को जन्म दिया है जिसे उपचार के लिए यहां लाया गया है। ये महिला खुद को बंगलादेश की बता रही है। जच्चा बच्चा ठीक हैं। ये अपने पति के कश्मीर में होने की बात कह रही है और अपनी बात को सही तरीके से समझा भी नहीं पा रही है। इसकी बात को समझने के लिए बंगाली भाषा जानने वाले एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है। वो यहां कैसे और किसके साथ आई उसके बारे में इसे भी पता नहीं है। इस बारे में पुलिस और प्रशासन को अवगत करवा जा रहा है। 

No comments:

Post a Comment

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...