अंबाला छावनी के तोपखाना इलाके में कांग्रेसी नेता द्वारा युवक के लाइव मर्डर के मामले में अंबाला पुलिस कप्तान ने पूरी की पूरी चौकी को ही बदल दिया । चौकी इंचार्ज सहित वहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों को पुलिस कप्तान ने बदल दिया । दरअसल लोगों का आरोप था कि चौकी घटनास्थल से महज 100 मीटर दूर थी फिर भी आरोपी हत्या जैसी संगीन वारदात को अंजाम देकर वहां से निकल गया और पुलिस मुलाजिम सूचना मिलने के बावजूद हाथ मलते रह गए ।
अंबाला छावनी के तोपखाना इलाके में दो दिन पहले हुए मर्डर के मामले में अंबाला पुलिस के मुखिया अभिषेक जोरवाल ने बड़ी कार्यवाई की है । पुलिस कप्तान ने पूरे के पूरे चौकी स्टाफ को ही स्थानन्तरित कर दिया । कांग्रेसी नेता द्वारा अपने पड़ोसी को गोलियों से भुनने के मामले में लोगों में इस बात को लेकर रोष था कि चौकी घटनास्थल से मात्र 100 मीटर दूर है , बावजूद इसके पुलिस हाथ मलती रह गई और आरोपी घटनास्थल से आराम से चला गया । बहरहाल पुलिस कप्तान ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है , उसे गिरफ्तार करने के बाद उससे हत्या में इस्तमाल की गई रिवाल्वर बरामद कर ली गई थी । पुलिस ने उसके एक साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है । कप्तान अभिषेक जोरवाल ने इस बात की भी पुष्टि करी कि उन्होंने तोपखाना चौकी का पूरा का पूरा स्टाफ बदल दिया है ।

No comments:
Post a Comment