हरियाणा में 6 दिन से सफाई कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर हैं लेकिन अभी तक उनकी मांगो पर प्रदेश सरकार ने कोई ध्यान नही दिया। आज अंबाला में पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन दिया। विनोद शर्मा ने कर्मचारियों को भरोसा दिया कि वे हमेशा उनके साथ हैं सरकार को उनकी मांगो को मानना चाहिए।
6 दिन से प्रदेश के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं और 2 दिन से प्रदेश में आंधी तूफान और बारिश ने प्रदेश में सफाई व्यवस्था को चरमरा कर रख दिया है। सफाई कर्मचारी सरकार से मांगे मनवाने की कोशिशो में जुटे हैं लेकिन सरकार है कि सुनती ही नही जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। अंबाला में भी हालात प्रदेश के अन्य जिलो जैसे ही हैं अंबाला में पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए उनके साथ धरने पर बैठे। इस दौरान कर्मचारियों ने भी विनोद शर्मा के धरने पर आने का स्वागत किया। कर्मचारियों ने भी खुले मन से कहा कि उनका पूरा समाज विनोद शर्मा के साथ है वे उनकी मांगे पूरी करवा सकते हैं।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा के साथ अंबाला नगर निगम के मेयर रमेश मल भी धरने में शामिल हुए उन्होंने कहा कि सरकार का कोई भी नुमाईन्दा कर्मचारियों की सुध लेने नही आ रहा। सरकार को कोई फर्क नही पड़ रहा परेशान तो जनता हो रही है। इसलिए शहर का सारा कूड़ा करकट इन सरकार के नुमाईन्दो के घर के बाहर फेंकने का आग्रह किया। इस दौरान मेयर रमेश मल ने स्वच्छता अभियान के नाम पर झाड़ू उठाने वालो पर भी तंज कसा।
प्रदेश के मुख्यमंत्री विदेश दौरे पर हैं लेकिन सरकार के नुमाईंदे जाने किस इंतजार में है प्रदेश में स्वच्छता का बुरा हाल है जनता पूरी तरह से परेशान है। जनता व कर्मचारियों की परेशानी को समझते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि यह कैसी विडम्बना है कर्मचारियों को अपनी जायज मांगो को मनवाने के लिए धरने पर बैठना पड़ रहा है। सरकार को आपसे आकर बातचीत करनी चाहिए। कर्मचारियों को पक्का करने में सरकार को कोई एतराज नही होना चाहिए । विनोद शर्मा ने कहा मेरा समर्थन आपके साथ है और पूरी समर्थ के साथ कोशिश की जाएगी कि आपकी मांगे पूरी हों।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने इस दौरान कहा कि सभी पार्टियों को राजनीती से उपर उठ कर कर्मचारियों को सहयोग करना चाहिए। किसी को एतराज नही होना चाहिए कि कोई दूसरी पार्टी का नेता वहां बैठा है। सभी को मिलकर आवाज बनना चाहिए।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने कहा कि सभी पार्षद कर्मचारियों के सहयोग में है लेकिन यह सरकार निगम को ही तोड़ना चाहती है लेकिन जहाँ निगम होता है वहां नौकरियां ज्यादा आती है रोजगार ज्यादा मिलता है उन्होंने कहा शहर के विकास के लिए पैसा भी ज्यादा आता है। शर्मा ने कहा इत्नेफयदे होने के बाद किसी को क्या तकलीफ हो सकती है। विनोद शर्मा ने कहा किसी नेता को अहम् नही होना चाहिए अहम से इन्सान निचे गिरता है। अहम् के कारण जनता भी उससे दूर ही होती है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि निगम को भंग करने की बजाये उसके अधिकार दिए जाने चाहिए।
कर्मचारियों से अभी तक किसी भी सरकार के नुमाईंदे ने बात नही की है जो इशारा करती है कि यह हड़ताल लम्बी चल सकती है। सरकार के अड़ियल रवैये को देखते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने कहा कि वे हमेशा आप लोगो का समर्थन करा रहूँगा। उन्होंने कर्मचारियों से कहा उनके प्रति उनका स्नेह कभी कम नही होगा। इसलिए जब भी आप लोगो को मेरी जरूरत होगी मैं आपका समर्थन हर तरह से हर समय करता रहूँगा।




No comments:
Post a Comment