कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, सामान काम सामान वेतन वेतन देने और ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने बारे नगर निगम सफाई कर्मियों और कांट्रेक्ट बहाल करने, पिछले 120 दिनों का वेतन देने की मांग को लेकर फायर ब्रिग्रेड कर्मी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। उनका कहना है यदि सरकार ने उनकी जायज मांगे नहीं मानी तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकते हैं।
नगर निगम दफ्तर के बाहर सरकार विरोधी नारे लगा रहे यह कर्मी नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा से सम्बंधित हैं जिनमे नगर निगम और फायर ब्रिग्रेड के हैं जो 72 घंटे की क्रमिक हड़ताल पर हैं। संघ के सचिव का कहना है कि हरियाणा सरकार कर्मचारियों के साथ बहुत बड़ा धोखा कर रही है। भाजपा सरकार के मंत्रियों ने सत्ता में आने से पहले अपने चुनावी घोषणा पत्र में वायदा किया था कच्चे कर्मियों को पहली कलम से पक्का किया जायेगा। लेकिन सरकार को सत्ता में आये हुए 43 महीने हो गए हैं और इन्होने अपने वायदे पुरे नहीं किये हैं। उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मियों को पक्का करना, सामान सामान वेतन देना तो दूर ठेकेदारी प्रथा में इजाफा करते एक की जगह चार ठेकेदार रख लिए। इतना ही नहीं सरकार अपने वायदे से मुकर रही है लेकिन जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती संघ अब पीछे हटने वाला नहीं।
राजिंदर ने कहा कि इसके साथ फायर ब्रिग्रेड कर्मचारी भी नगर पालिकाओं और नगर परिषदों के अंतरगत आते हैं और सरकार कच्चे कर्मचारियों को निकाल कर नई भर्ती किये जाने पर अग्निशन कर्मियों में रोष है। सचिव का कहना है कि अग्निशमन कर्मियों का कांट्रेक्ट 8 मई को समाप्त हो चुका है जिसे अभी रिन्यू नहीं किया गया। वहीँ 2016 का 120 दिनों का वेतन भी इन्हे नहीं दिया गया। जिला में केवल 16 अग्निशमन कर्मियों के सर पर आग की जिम्मेवारी है। यदि पुराने कर्मियों का कांट्रेक्ट रिन्यू न किया गया तो वे अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जायेगे और जिम्मेवारी सरकार की होगी।

No comments:
Post a Comment