सार्वजनिक स्थान पर खुले में नमाज पढ़े जाने को लेकर हरियाणा के हाल ही में राज्यमंत्री के दर्जे से नवाजे गए हरियाणा वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन रईसा खान ने बड़ा बयान दिया है , रहीसा खान ने कहा वक्फबोर्ड जल्द ही अवैध कबजे वाली जगहों को खाली करवाएगी जिसे मुस्लिम समाज को मस्जिदों और नमाज पढ़ने के लिए दिया जायेगा। खान ने सड़कों पर नमाज पढ़ने वाले मुसलमान भाइयों को भी सीख देते हुए कहा की उनके महजब में सिखाया जाता है की ऐसा काम न करें जिससे किसी दुसरे भाई को तकलीफ हो।
गुरुग्राम में मुसलमानों को सार्वजनिक स्थान पर नमाज पढ़ने से रोके जाने के बाद उपजे विवाद के बाद मुस्लिम समाज के बड़े नेता की ओर से पहली बार प्रतिक्रिया सामने आई है। हाल ही में राज्य मंत्री के दर्जे से नवाजे गए हरियाणा वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन और पुन्हाना के निर्दलीय विधायक रहीसा सधी गई प्रतिक्रिया दी है। अंबाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए रईसा खान ने कहा कि ये मामला इतना बड़ा नहीं था जितना बड़ा इसे बना दिया गया। कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक रंग दे दिया गया। अब ये मामला शांत हो गया है। 23 जगह चिन्हित की गई हैं जिन पर नमाज अता की जायेगी। अब कोई विवाद नहीं है। खुले में नमाज पढ़ी जा सकती है। कभी कभार कुछ लोग सड़क पर आ जाते हैं सड़क ब्लॉक कर देते हैं परंतु हमारा मजहब ये कहता है कि किसी दूसरे भाई को हमारी वजह से किसी को परेशानी न हो। ये हमारे हदीस की बात है। जो जगह चिन्हित की गई हैं वो बहुत सही हैं जिस पर किसी को आपत्ति नहीं है।
जिन लोगों ने इस विवाद को हवा दी उन पर पुलिस और कानून ने कड़ी कार्रवाई की है। रहीसा खान ने कहा कि गुरुग्राम में वक़्फ़ की 19 जगहों पर हुए अवैध कब्जों को खाली करवा दिया जाएगा। इन कब्जों को खाली करवाने के साथ साथ उसके अलावा जितनी भी जगह होंगी सभी से अवैध कब्जे खाली करवाने पर वक़्फ़ बोर्ड लगा हुआ है। रहीसा खान ने अवैध कब्जों को जल्दी ही खाली करवा देने के बारे में मुख्यमंत्री और प्रशासन ने ठोस आश्वासन दिया है।

No comments:
Post a Comment