हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अनिश्चितकालीन हो चुकी है लेकिन अभी तक सरकार कोई फैंसला नही ले सकी। एक तरफ जनता परेशान है तो दूसरी तरफ सरकार व कर्मचारी अपनी मांगो पर अडिग हैं। अंबाला में नगर निगम कर्मचारियों ने सडको पर उतर आज प्रदर्शन किया व स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन की शव यात्रा बाजारों में निकालने के बाद कविता जैन का पुतला फूंक अपना गुस्सा जाहिर किया।
प्रदेश सरकार ने खुद साफ़ सफाई करने का जिम्मा उठाने की बात कही तो सफाई कर्मचारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। अंबाला में सफाई कर्मचारियों ने सरकार के विरोध में सड़को पर उतर जोरदार प्रदर्शन किया। अंबाला की सड़को पर सफाई कर्मचारियों ने स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन की शव यात्रा निकल जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक सरकार उनकी मांगे पूरी नही हो जाती।
No comments:
Post a Comment