अंबाला कैंटोनमेंट के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेन्द्र तिवारी ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज पर पत्रकारवार्ता कर गंभरी आरोप लगाये तिवारी कभी विज के खासमखास माने जाते थे। तिवारी अपनी पत्नी के साथ प्रेस कांफ्रेंस में पहुंचे। उन्होंने कहा अंबाला छावनी में बनाये जा रहे PWD रेस्ट हाउस का ठेका उनके पास था लेकिन अनिल विज के दबाव के चलते उनका ठेका टर्मिनेट कर दिया गया। तिवारी ने एक वीडियो भी जारी किया जिसमे PWD का XEN अनिल विज के दबाव की बात कबूल रहा है।
अनिल विज के साथ सुरेन्द्र तिवारी की तस्वीर :
अनिल विज के नजदीकी रहे अंबाला कैंटोनमेंट के पूर्व उपध्यक्ष जिन्हें पिछले दिनों भाजपा नेता एवं कैंटोनमेंट के मौजूदा उपाध्यक्ष पर हमले के आरोपों में हटाया गया था। उन्होंने आज अंबाला छावनी में अनिल विज के खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस कर उन पर एक एक कर कई गंभीर आरोप जड़ दिए। सुरेन्द्र तिवारी ने कहा जिस दिन से उन्होंने ब्राह्मण सेना बनाई है उस दिन से विज उनसे दुरी बनाने लगे और उनके पास चल रहे अंबाला छावनी के रेस्ट हाउस के ठेके को टर्मिनेट करवा दिया। उन्होंने कहा काम में देरी विज की भतीजी की शादी , CM के दौरों व राष्ट्रपति के दौरों के कारण हुई क्यूंकि तब तब उनका काम रुकवाया गया। तिवारी ने कहा उन्हें नोटिस मिला था नोटिस के बाद उनका काम भी शुरू हो गया लेकिन अनिल विज के दबाव के कारण PWD ने उनका ठेका रद्द कर दिया।
नही डरता अनिल विज से : तिवारी
सुरेन्द्र तिवारी ने इस दौरान एक वीडियो भी मिडिया को दिखाया जिसमे PWD के XEN डी डी कंबोज दिख रहे हैं व अनिल विज के दबाव की बात कह रहे हैं। तिवारी ने कहा इसको लेकर उन्हें खतरा है कि उन्हें किसी झूठे केस में भी फंसाया जा सकता है। इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री , चीफ जस्टिस व डीजीपी हरियाणा को चिट्ठी लिखी है कि उनके खिलाफ कोई शिकायत आये तो बकायदा उसकी पहले जाँच की जाये।
दस्तावेजो के साथ पहुंचे तिवारी :
सुरेन्द्र तिवारी ने यहाँ तक विज पर आरोप लगाये कि उन्हें इतनी भी इजाजत नही थी कि वे सूबे के मुख्यमंत्री , सांसद किसी विधायक या मंत्री से मिल सके। उन्होंने कहा वे बीजेपी नही छोड़ेंगे और पार्टी के साथ ही रहेंगे। इस दौरान सुरेन्द्र तिवारी की पत्नी ने अनिल विज सहित उनके भाइयों पर भी सवाल खड़े कर दिए।
xen ने कहा तौड़ मौड़ कर पेश की गयी वीडियो :
इस मामले को लेकर PWD विभाग के XEN डी डी कंबोज का कहना है कि आरोप निराधार हैं इन्होने काम समय के अंदर पूरा नही किया नोटिस के बाद भी काम पूरा नही हुआ तो एग्रीमेंट के हिसाब से एक्शन लिया गया है। इस मामले में अनिल विज पर लगे आरोपों व अधिकारी द्वारा खुद मानने पर कि अनिल विज का दबाव है इस सवाल के जवाब में XEN ने कहा कि मंत्री संसद काम की मॉनिटरिंग करते ही हैं ।
No comments:
Post a Comment