Wednesday, 30 May 2018

अंबाला में कल भी जारी रहेगी सरकारी बैंकों की हड़ताल ।

     यूनाइटेड फोरम आॅफ बैंक यूनियन्स के बैनर तले राष्ट्रीयकृत बैंकों, निजी बैंको व विदेशी बैकों के 10 लाख कर्मचाारी और अधिकारी आज से राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर है । 2 फीसदी वेतन वृद्धि के खिलाफ आज अनेक बेको के कर्मचारी सेंट्रल बैंक अंबाला में इकठे हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । उनका कहना है कि पहली बार उन्होंने सरकार के खिलाफ वेतन वृद्धि को लेकर हड़ताल है, जिससे करोड़ों का लेनदेन प्रभावित होगा।

बैंक कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी ।



      हरियाणा बैंक एम्प्लाइज फेडरेशन चेयरमेन का कहना है कि यदि सरकार ने मांग न मानी तो हड़ताल कल भी जारी रहेगी ।हरियाणा बैंक एम्पलाइज फेडरेशन चेयरमेन आरके गुलाटी ने बताया कि सरकार से फेडरेशन की कई बार बातचीत की गई लेकिन सरकार ने मांग नहीं मानी । जिस लिए यह हड़ताल करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। कर्मचारी नेताओं का कहना था कि केन्द्र सरकार 15 से साढ़े 17 फीसदी के बीच वेतन बढ़ौतरी शीघ्र करे । उन्होंने बताया कि आज हड़ताल के कारण हरियाणा का करोड़ो रुपयों का लेनदेन प्रभावित  हो रहा है। आज हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। ए टी एम पर लोगो की भीड़ लगी नजर आई । 

         बैंक हड़ताल से लोगों, व्यापारीवर्ग और जन मानस को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। 2 दिन की हड़ताल से एटीएम शाम तक खाली हो जायेगे। फिर व्यापारीवर्ग को तो समान भेजने के किये लाखो रुपयों की जरूरत है, एटीएम से तो कुछ पैसा ही निकला जा सकता है। लिहाजा सरकार को भी बैंक हड़ताल से करोड़ों का नुकसान होगा। लिहाजा बैंक हड़ताल पर पाबंदी होनी चाहिए। एटीएम से पैसे लेने वालो को एटीएम पर भटकते देखा गया ।

      वहीं बैंक हड़ताल पर सियासी नुमाइंदों ने भी भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा है कि बैंक हमारी अर्थव्यवस्था पर अहम रोल अदा करते है। हड़ताल से रोजाना लाखों करोड़ों का लेनदेन प्रभावित होता है। लिहाजा बैंक इम्प्लाइज की यदि कोई जायज मांग है तो इनसे बातचीत करके मानदेय में उचित बढ़ोतरी करके हड़ताल खत्म हो।

No comments:

Post a Comment

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...