Thursday, 24 May 2018

अंबाला में फाईनेंसर ने की आत्महत्या , सुसाईड नोट में कई लोग्फो को ठहराया जिम्मेदार , पुलिस ने किया खुलासे से इंकार .

   देर रात जहरीला पदार्थ निगलने वाले प्रापर्टी डीलर व फाइनेंसर की मौत हो गयी । पुलिस ने मृतक संजय मित्तल का शव नागरिक अस्पताल में रखवाया जहाँ आज डॉक्टरों ने आत्महत्या करने वाले प्रापर्टी डीलर ओर फाइनेंसर का पोस्ट मार्टम कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया । अस्पताल में आये प्रापर्टी डीलर्स एसोसिएशन ने लगातार इस पेशे से जुड़े लोगों द्वारा आत्म हत्याएं करने पर रोष जताया । पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने गहन जांच के चलते सुसाइड नोट में लिखी इबारत का खुलासा करने से इनकार किया है। 

   प्रॉपर्टी के धंधे में चल रहे नुकसान से परेशान रेजिमेंट बाजार निवासी 48 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर एवं फाइनेंसर संजय मित्तल ने जहरीला पदार्थ निकल कर देर रात आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर उसके परिजनों ने गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मृतक के शव को नागरिक अस्पताल अंबाला छावनी पोस्टमार्टम के लिए ले आई। आज मृतक संजय मित्तल का पोस्टमार्टम करके उसका शव वारिसों को सौंप दिया गया। जहाँ मृतक के परिजन  सदमे के कारण कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए वही इस हादसे का पता चलते ही नगर के कई प्रॉपर्टी डीलर नागरिक अस्पताल में इकट्ठे हो गए और धंधे में घाटे को लेकर परेशान प्रापर्टी डीलर्स द्वारा आत्महत्या किए जाने पर उनमें सरकार की नीतियों के प्रति भारी रोष फैल गया । इस मौके पर प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन के नुमाइंदों ने बताया कि सरकार की गलत नीतियों के चलते अंबाला छावनी के क्षेत्र के डीलरों ने धंधे में हो रहे घाटे के कारण आत्महत्या कर ली है । लेकिन सरकार अपनी नीतियों में कोई बदलाव नहीं कर रही । उनका कहना है कि जो एरिया नगर निगम के अंतर्गत आ गए हैं उनकी जमीन जायदाद की रजिस्ट्रियां की जानी चाहिए ।उनका यह भी आरोप है कि अंबाला शहर इलाके में रजिस्ट्रियां की जा रही हैं लेकिन बिना कारण अंबाला छावनी में रजिस्ट्रियों पर रोक लगाई गई है, जिस से परेशान होकर प्रॉपर्टी डीलर आत्महत्या करने पर मजबूर है।

    वही पुलिस जहां प्रॉपर्टी डीलर द्वारा आत्महत्या करने के मामले की छानबीन में लग गई ।वहीं उन्होंने उससे मिले सुसाइड नोट पर भी गहनता से जांच की बात कही है। डीएसपी का यह भी कहना है कि अभी भी सुसाइड नोट में लिखी इबारत का खुलासा नहीं कर सकते क्योंकि यह गहन जांच का विषय है।  फिलहाल पुलिस ने 174 सीआरपीसी की कार्रवाई करके मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव उसके वारिसों को सौंप दिया।

No comments:

Post a Comment

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...