हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 14 वें दिन में प्रवेश कर गयी है। आज अंबाला में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने सफाई कर्मचारियों को live संबोधित किया। तंवर ने कर्मचारियों को भरोसा दिया कि कांग्रेस पूरे तरीके से कर्मचारियों के साथ है।
हरियाणा की जनता सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर होने से परेशान है दूसरी तरफ विपक्षी पार्टियाँ लगातार कर्मचारियों को समर्थन दे साकार पर दबाव की कोशिश में है। सरकार से मांगे पूरी होने के बाद भी कर्मचारी संतुष्ट नही हुए हैं जिससे हड़ताल लम्बी खींचती दिख रही है। अंबाला में हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने फेसबुक के जरिये आकर संबोधित किया और कर्मचारियों कलो समर्थन दिया। अशोक तंवर ने कहा कि पूरी कांग्रेस कर्मचारियों के साथ है।
कांग्रेस द्वारा कर्मचारियों के मुद्दे पर लगातार राजनीती करने को लेकर हरियाणा के परिवहन , आवास एवं जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि कांग्रेस मुद्दा हिन् पार्टी है वो जिस मुद्दे को हाथ लगते हैं वो मुद्दा मुख्यमंत्री या पास करने वाले होते हैं या पास कर चुके होते हैं।
कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार बातचीत द्वारा इसका हल निकालने का पूरा प्रयास कर रही है और सरकार पूरी तरह गंभीर है जल इसका समाधान निकला जायेगा।
No comments:
Post a Comment