अंबाला के नारायणगढ में नारायणगढ चण्डीगढ़ रोड़ पर फार्च्यूनर गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से नारायणगढ कोर्ट में तैनात सिविल जज साहिल यादव व पूर्व बार एसोसिएशन के प्रधान वकील राजीव गुप्ता की मौत हो गयी और वकील राजीव सिंह बुरी तरह से घायल हो गये। बताया जा रहा है कि गाड़ी काफी तेज थी और संतुलन खोने के कई पलटियां खाते हुए पेड़ से जा टकराई। इसके बाद लोगो की मदद से घायलों को सिविल हस्पताल पहुंचाया गया जहाँ सबसे पहले वकील राजीव गुप्ता ने दम तौड दिया और उसके बाद घायल जज साहिल यादव और वकील राजीव सिंह को पीजीआई चण्डीगढ़ रेफर किया गया जहाँ जज साहिल यादव ने दम तौड दिया।
जज साहिल यादव का फाईल फोटो :
अंबाला के नारायणगढ़ में एक सडक हादसे में नारायणगढ कोर्ट के सिविल जज साहिल यादव और वकील राजीव गुप्ता ने दम तौड दिया। इस हादसे में उनका तीसरा साथी वकील राजीव सिंह बुरी तरह घायल हो गया जिनका इलाज ईज्ञीआआई चण्डीगढ़ में चल रहा है। बताया जा रहा है कि जज साहिल यादव अपने 2 वकील दोस्तों के साथ फार्च्यूनर गाड़ी से सफर कर रहे थे गाड़ी तेज होने के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी कई पलटियां खाने के बाद सीधे पेड़ से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी में सफर कर रहे तीनो व्यक्ति गाड़ी से बाहर गिर गये उन्होंने मोटरसाईकिल की मदद से 2 लोगो को सिविल हस्पताल पहुंचाया व तीसरे व्यक्ति को कार से मदद पहुंचा हस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया काफी देर तक एम्बुलेंस मौके पर नही पहुंची और नाही लोगो ने मदद की जिसके बाद घायलों को मोटरसाईकिल व एक कार की मदद से उन्हें हस्पताल पहुंचाया गया।
इसी गाड़ी में सफर कर रहे थे जज साहिल यादव व उनके वकील दोस्त :
बताया जा रहा है कि कार संतुलन खोने के बाद काफी ऊँचे तक उछली और कई पलटियां खाने के बाद सीधे पेड़ में जाकर टकराई। फ़िलहाल पुलिस हादसे के असल कारणों को जाने में जुट गयी है। इस हादसें का पता चलने के बाद वकीलों में मातम छा गया। इस हादसे को लेकर नारायणगढ बार ऐसोसियशन के प्रधान अशोक सैनी ने दुःख जताया और जज साहिल यादव व वकील राजन गुप्ता की मौत की पुष्टि की।
No comments:
Post a Comment