Tuesday, 10 July 2018

ट्रेड मुलाजिमिन यूनियन होल सेल क्लॉथ मार्किट के चेयरमैन देवेंद्र वर्मा ने दिया पद से इस्तीफा

                     
        मंगलवार को ट्ऱेड मुलाजिमिन यूनियन होल सेल क्लॉथ मार्किट अंबाला शहर के चेयरमैन देवेंद्र वर्मा ने जारी प्रैस ब्यान में बताया कि उन्होंने चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। देवेंद्र वर्मा ने कहा कि पिछले 25 सालों से उन्होंने ट्रेड मुलाजिमिन यूनियन होल सेल क्लॉथ मार्किट के चेयरमैन पद की गरिमा को बनाया हुआ था और बिना किसी दबाव के बड़े ही अच्छे ढंग से यूनियन को चलाने में अन्य पदाधिकारियों व कार्यकारिणी के सदस्यों की भी अहम भूमिका रही है। देवेंद्र वर्मा ने कहा कि 1 जुलाई 2018 को यूनियन के हुए चुनाव के बाद नवनियुक्त प्रधान जसविंद्र सिंह जस्सी और उनकी कार्यकारिणी ने देवेन्द्र वर्मा को दिनांक 5-7-2018 के नियुक्ति पत्र के अनुसार पुन: चेयरमैन नियुक्त किया था इसके लिए वे यूनियन का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि सन् 1993 में यूनियन ने उन्हें चेयरमैन नियुक्त किया था। उसके बाद आज तक यूनियन उन्हें लगातार सर्वसम्मति से चेयरमैन पद पर कपड़े के व्यवसाय से न जुड़े हुए होने के बावजूद भी नियुक्त करती आई है। देवेंद्र वर्मा ने कहा कि यूनियन में आज तक किसी भी तरीके का कोई भी राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं हुआ है और यूनियन की नई टीम को भी उन्होंने सलाह दी कि भविष्य में  कभी भी यूनियन का राजनीतिकरण न होने दें। उन्होंने बताया क्योंकि 9 मार्च 2018 को वे डॉ. अशोक तंवर के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सक्रिय राजनीति में आ चुके हंै व कपड़े के व्यवसाय से न जुड़े हुए होने के बावजूद भी 25 साल तक यूनियन का कार्यकारिणी के सहयोग से कुशल नेतृत्व किया है।

                 25 सालों से चेयरमैन पद की बनाई हुई थी गरिमा :





           उल्लेखनीय है कि देवेन्द्र वर्मा यूनियन में किसी भी राजनैतिक दल का हस्ताक्षेप सर्वथा अनुचित समझते हंै इसलिए 9 मार्च 2018 को ही यूनियन के चेयरमैन पद से त्याग पत्र देने की इच्छा जाहिर की थी परन्तु यूनियन की कार्यकारिणी ने उनसे आग्रह किया था कि यूनियन के चुनाव तक वे चेयरमैन पद पर बने रहें जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था। उन्होंने कहा कि यूनियन ने 25 साल तक लगातार चेयरमैन बनाकर उन्हें प्यार दिया और उन पर विश्वास प्रकट किया व उन्होंने भी बिना किसी दबाव, व विरोध के इस पद की गरिमा को निभाया। उन्होंने कहा कि अब किसी दूसरे व्यक्ति को भी चेयरमैन बनने का मौका दिया जाना चाहिए। इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया है । 

                


            देवेंद्र वर्मा ने बताया कि ट्रेड मुलाजिमिन यूनियन (रजिस्ट्रर्ड) हॉल सेल क्लाथ मार्किट अंबाला शहर 6-9-1967 में ट्रेड यूनियन एक्ट के तहत रजिस्ट्रर्ड हुई थी। जिसके बाद से लगातार यूनियन अपने मैंबरों की भलाई के लिए व हर सुविधा प्रदान करवाने के लिए प्रयासरत रही है। देवेंद्र वर्मा ने बताया कि 1980 के बाद यूनियन की गतिविधियां कमजोर पड़ गई थी सन् 1993 में देवेंद्र वर्मा को यूनियन द्वारा चेयरमैन नियुक्त किया गया था तब से लेकर आज तक उन्होंने चेयरमैन पद की गरिमा को बरकरार रखते हुए यूनियन की भलाई के लिए हर संभव कार्य किया है। जिसके बाद से यूनियन की कार्यकारिणी की समय-समय पर बैठक होती रही है और बैठक में यूनियन के कई मुद्दों पर यूनियन की भलाई के लिए विचार विमर्श किया जाता रहा है। उन्होंने बताया कि यूनियन के किसी भी मैंबर को बीमार होने पर, मृत्य होने पर अथवा विवाह-शादी के अवसर पर यूनियन द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। यूनियन समय-समय पर धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। जिसमें उनकी यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकारिणी के  सदस्य व कपड़ा व्यापारी पूरा सहयोग देते रहते हैं। देवेंद्र वर्मा ने कहा कि आगे भी जब भी यूनियन पदाधिकारियों को उनकी जरुरत होगी वे हमेशा उनका सहयोग देने के लिए तैयार रहेंगे।  

No comments:

Post a Comment

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...