पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी के लिए अंबाला शहर से भाजपा विधायक असीम गोयल ने सर्वदलीय श्रधान्जली समारोह का आयोजन किया। जिसमे सभी राजनितिक पार्टियों व सामाजिक संगठनो ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रधान्जली अर्पित की। इस मौके जहाँ अंबाला से सासंद रत्न लाल कटारिया ने वाजपेयी के लिए गीत गया तो विधायक असीम गोयल ने अपनी लिखी कविता पढ़ी।
पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी के लिए अंबाला सर्वदलीय श्रधान्जली समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन अंबाला शहर से विधायक असीम गोयल द्वारा करवाया गया जिसमे सभी पार्टी के नेताओ व समाजिक संगठनो ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रधा सुमन अर्पित किये। इस मौके अंबाला से संसद रत्न लाल कटारिया ने वाजपेयी के लिए गीत गाया। रत्न लाल कटारिया ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के लिए बहुत काम किये उन्होंने सडको का जाल बिछाया।
विधायक असीम गोयल ने अटल बिहारी वाजेपयी के जीवन को जोड़कर एक खुबसुरत कविता भी पढ़ी। इस मौके विधायक असीम गोयल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी को शब्दों में बंधना बहुत मुश्किल है। असीम गोयल ने कहा अटल बिहारी के लिए देश दल से उपर था उन्होंने हमेशा देश के लिए काम किया।
No comments:
Post a Comment