Monday, 6 August 2018

विधायक असीम गोयल ने कहा अंबाला में रोहिंग्या की पहचान को लेकर चलाएंगे अभियान

                               हरियाणा में रोहिंग्या के होने पर अंबाला शहर से विधायक असीम गोयल ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा ऐसे लोगो की अंबाला में भी आवक हुई है इसको लेकर पुलिस व नगर निगम के साथ मिलकर अभियान चलाया जायेगा , जिसमे उनके वालेंटियर भी साथ रहेंगे। उन्होंने कहा अंबाला की सुरक्षा को खतरे में नही डाल सकते। इसलिए NRC का गठन हरियाणा में भी होना चाहिए। विधायक ने कहा कि NRC देशहित में है लेकिन विपक्ष सिर्फ़ इसे वोटहित से देखता है। यह लोग देशहित में नही है। 

 फारुख अब्दुल्ला को कहा यह देश के जयचंद जो भारत का खाते हैं पाकिस्तान का गाते हैं :






                          अब्दुल्ला द्वारा रोहिंग्या का समर्थन देने पर विधायक असीम गोयल ने आड़े हाथो लेते हुए कहा यह उनमे से हैं जो खाते हिंदुस्तान का है गाते पाकिस्तान का हैं।  इनका बस चले तो यह आज ही कश्मीर पाकिस्तान को दे दें। यह देश के जयचंद हैं जो देश का खाकर देश को गाली देने का काम करते हैं। विधायक ने खुले तौर पर कहा रोहिंग्या या बाहर से आये हुए लोगो से ज्यादा खतरनाक यह देश के जयचंद है।  इन्हें भारत माता को माता मानते हुए तकलीफ है राष्ट्रगान को राष्ट्रगान को मानने में तकलीफ है। असीम गोयल ने कहा रोहिंग्या से पहले इनकी पहचान कर इन्हें देश से बाहर करना चाहिए। 


No comments:

Post a Comment

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...