Thursday, 9 August 2018

अनिल विज ने इनैलो कार्यकर्ताओं को जिन्न बता सुनाई कहावत तो इनेलो ने कहा यह है आरएसएस की जुबान ।

                      हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक कहावत के बहाने ईशारों ही ईशारों में इनैलो कार्यकर्ताओं की कार्यशैली की तुलना जिन्न से कर दी है। 

                                  विज के ब्यान से चढ़ेगा सियासी पारा : 

 

                              एसवाईएल के पानी को पंजाब से लाने के मुद्दे पर इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी पिछले लगभग ढाई साल से आंदोलन पर है। इस कड़ी में इनैलो नहर खुदाई से लेकर जेल भरो आंदोलन तक कर चुकी है। इनैलो के इस आंदोलन पर उसकी विपक्षी पार्टियां अक्सर चुटकी भी लेती रहती है। जलयुद्ध के मुद्दे पर इनैलो ने दिल्ली के जंतर मंतर पर आंदोलन किया तो भाजपा और कांग्रेस ने इस पर चुटकी ली। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक कहावत के बहाने इनैलो पर निशाना साधा। विज ने कहा कि एक कहावत है कि यदि तुम चाहते हो कि जिन्न तुम्हें न खाए तो जिन्न को कोई न कोई काम देकर रखो। चाहे पाइप पर तेल लगाकर उसे चढ़ने उतरने का काम ही दे दो। वो ही काम ये कर रहे हैं। इनको पता है कि जिस दिन ये बैठ गए उस दिन इनके सारे वर्कर इनको छोड़कर भाग जाएंगे इसीलिए ये उनको किसी न किसी तरीके से बिजी रखना चाहते हैं। कभी कस्सी से खोदकर, कभी झूठी गिरफ्तारी देकर तो कभी दिल्ली कूच करके। इनैलो एक विपक्षी पार्टी है वो कुछ भी करे उससे हमें कुछ लेना देना नहीं है। इनैलो द्वारा इन चुनावों में सरकार बनाने और चुनावी वादों पर चुटकी भरी प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा कि जिनकी सरकार अब कभी आनी ही नहीं है वो कोई भी घोषणाएं कर दें वो सारी की सारी बेमानी हैं ।

            इनेलो प्रदेश प्रवक्ता ने बताया इसे आरएसएस की वाणी :



                     उधर अनिल विज ने इनेलो के खिलाफ मोर्चा खोला तो इनेलो भी कहाँ चुप रहने वाली थी इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता विवेक चोधरी ललाणा ने इसका जवाब देते हुए कहा कि विज साहिब आरएसएस की जुबान बोल रहे हैं इनके पास कार्यकर्ताओ की कमी है इसी जलन में विज साहिब की चीखे निकल रही हैं। यदि इनके पास कार्यकर्ता होते तो यह लोग बच्चो को 400 - 400 रूपये देकर , मोटर साईकिल पर हेलमेट का लालच देकर रैली में न ले जाते। इन्हें कार्यकर्ताओ की इज्जत नही करनी आती इसलिए ये आरएसएस की वाणी बोल रहे हैं। इनकी इन्ही करतूतों के कारण आये दिनों नाराज हो कार्यकर्ता जुमला पार्टी से इस्तीफे दे रहे हैं।


               

No comments:

Post a Comment

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...