Saturday, 11 August 2018

दलाई लामा ने मांगी माफ़ी लेकिन अनिल विज अपने ब्यान पर कायम कहा माफ़ी मांगने से नही बदलता इतिहास ।

                     पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर दिए गए विवादित बयान पर तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा ने भले ही माफी मांग ली हो परन्तु हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज आज भी अपने नेहरू और गांधी विरोधी बयान पर मजबूती से डटे हुए हैं। । वहीं विज ने एक बार फिर महात्मा गांधी की भूमिका को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया।


                                               कैबिनेट मंत्री अनिल विज :



                    तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर दिए गए बयान पर भले ही दलाई लामा ने माफी मांग ली हो। परन्तु हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज आज भी नेहरू को देश का प्रधानमंत्री बनाये जाने के खिलाफ हैं। अंबाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनिल विज ने कहा कि दलाई लामा के कहने से, माफी मांग लेने से इतिहास नहीं बदलने सकता। ये हकीकत है कि कोई भी और देश का प्रधानमंत्री बनता तो न देश के टुकड़े होते, न पाकिस्तान बनता और न ही कश्मीर की समस्या पैदा होती। विज ने कहा कि उस वक्त की जो कांग्रेस थी उसमें जो रिट थी उसमें महात्मा गांधी की चलती थी। इसलिए जितने भी फैसले हुए उनमें महात्मा गांधी की सहमति तो रही होगी तभी वो फैसले हुए। 

No comments:

Post a Comment

अनिल विज के कार्यकर्ता सम्मेलन से दिखा विज का शक्ति प्रदर्शन , विपक्ष पर जमकर बरसे विज ।

                     अंबाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी के छावनी विधानसभा के कार्यकर्ताओ की मीटिंग ली। कार्य...